Sun. Apr 28th, 2024
"दबंग 3" में, अपने दादा के अधिकार क्षेत्र में सलमान खान निभाएंगे पुलिसवाले की भूमिका

ये तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों मध्य प्रदेश में अपनी आगामी फिल्म “दबंग 3” की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में वह फिर चुलबुल पांडेय का किरदार निभाते दिखाई देंगे मगर इस बार कहानी में थोड़ा ट्विस्ट है। आगामी फिल्म में, कहानी दर्शकों को चुलबुल की जवानी में वापस ले जाएगी जब वह अच्छे दिल के एक गुंडा थे और बाद में पुलिसवाले बने।

https://www.instagram.com/p/Bvy54ziAyZR/?utm_source=ig_web_copy_link

आप जो नहीं जानते होंगे वह यह है कि सलमान महेश्वर में शूटिंग कर रहे हैं और बड़े पर्दे पर उस क्षेत्र में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगे, यह वही क्षेत्र है जहाँ उनके दिवंगत दादा अब्दुल रशीद खान भारतीय इंपीरियल पुलिस में पुलिस अधिकारी थे। सलमान के दिवंगत दादा मध्य प्रदेश के महेश्वर में कानून की रक्षा करते थे।

सलमान जबसे वहाँ पहुँचे हैं, कुछ ना कुछ तस्वीर और विडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। जब वह जा रहे थे तो उन्होंने अपने भाई और फिल्म निर्माता अरबाज़ खान के साथ एक विडियो साझा किया था। और बाद में उन्होंने फिल्म के सेट से पहली तस्वीर साझा की।

https://www.instagram.com/p/BvrJYOFgkt4/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BvtFMmAFLuF/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और सुदीप भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। ये भी खुलासा हो चुका है कि फिल्म में एक और महिला-पात्र होगी जो चुलबुल पांडेय के अतीत का हिस्सा होगी।

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी फिल्म की शूटिंग के लिए इंदौर के लिए रवाना हो चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खबर की जानकारी दी। देखिये उनकी तस्वीर-

फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। फिल्म इस साल दिसम्बर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ होगी।
इसके अलावा, सलमान ईद के मौके पर अली अब्बास ज़फर निर्देशित फिल्म ‘भारत’ के साथ धमाका मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म में कटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, तब्बू, दिशा पटानी और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *