Thu. Mar 28th, 2024
    तान्हाजी: क्या अजय देवगन ने इस प्रोमो क्लिप में दी काजोल की एक झलक?

    अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वारियर‘ घोषणा होने के बाद से ही चर्चा का विषय रही है। ये पीरियड ड्रामा बॉलीवुड में अभिनेता की 100वीं फिल्म है और इस माइलस्टोन को उन्होंने बहुत ही उल्लास और गर्व के साथ मनाया है। फिल्म में अजय देवगन ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मराठा साम्राज्य की सेना में सैन्य नेता सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका निभाई है। फिल्म में सैफ अली खान ने उदयभान, शरद केलकर ने छत्रपति शिवाजी और ल्यूक केनी ने औरंगजेब अन्य प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

    https://www.instagram.com/p/B34Elq3J88O/?utm_source=ig_web_copy_link

    एक ऐतिहासिक नायक के रूप में अजय देवगन के चित्रण के अलावा, फिल्म काजोल के दिखने को लेकर भी सभी का ध्यान आकर्षित कर रही है। अभिनेत्री को तानाजी मालुसरे की पत्नी सावित्री मालुसरे की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल पूरे 11 साल बाद किसी फिल्म में साथ दिखेंगे। दोनों ने आखिरी बार फिल्म ‘यू, मी और हम’ में स्क्रीन स्पेस साझा किया था।

    अजय देवगन, सैफ अली खान और अन्य अभिनेताओं के फर्स्ट लुक पोस्टरों के सोशल मीडिया पर आने के बाद, प्रशंसक काजोल की एक झलक पाने के लिए बेसब्र हो रहे हैं। हाल ही में, अजय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्टर साझा किया जिसमें दो हाथ एक सोने की चूड़ी लेते दिखाई दे रहे है और उसके बाद एक प्रोमो क्लिप है जिसे देख प्रशंसको में ये जानने की उत्सकुता है कि क्या वो हाथ काजोल के हैं? देखे यहाँ-

    https://www.instagram.com/p/B49AZakJUB4/?utm_source=ig_web_copy_link

    फिल्म का टैग लाइन है-‘रिश्तो का फ़र्ज़, या मिट्टी का क़र्ज़।’ ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज़ होगी। फिल्म का ट्रेलर दो दिन में आने वाला है।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *