Fri. Apr 19th, 2024
    तत्काल टिकट कितने दिन पहले?

    तत्काल टिकट बुकिंग ट्रेन की टिकट बुक करने का सबसे प्रचलित जरिया है। हर रोज लगभग 2 करोड़ लोग भारतीय रेल से यात्रा करते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे नें तत्काल टिकट की सुविधा प्रारंभ की थी।

    रेलवे के पहले के नियमों के मुताबिक आप तत्काल टिकट दो दिन पहले ले सकते थे। अब हालाँकि, रेलवे नें इन नियमों में बदलाव कर दिए हैं।

    तो आप तत्काल टिकट कितने दिन पहले ले सकते हैं?

    ताजा नियमों के मुताबिक आप तत्काल टिकट एक दिन पहले ले सकते हैं।

    उदाहरण के तौर पर यदि आपकी रेल 5 मार्च को है, तो आपको इसके लिए तत्काल टिकट 4 मार्च को बुक करनी होगी।

    तत्काल टिकट के लिए समय सीमा एक दिन पहले सुबह 10 बजे से 12 बजे तक है। 10 बजे आप एसी डब्बे की टिकट बुक कर सकते हैं और 11 बजे जनरल यानी साधारण कोच की टिकट बुक कर सकते हैं।

    ऐसे में यदि मान लीजिये, कि आप 5 मार्च को यात्रा कर रहे हैं, और आपको साधारण कोच की टिकट चाहिए, तो आप 4 मार्च को सुबह 11 बजे अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।

    तत्काल टिकट बुक करनें के लिए आपको प्लेटफार्म पर जाकर या आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक करनी होगी।

    वेबसाइट पर जाकर आप अपनी पसंद की रेल और समय चुन सकते हैं। इसके बाद आपको अपनी जानकारी देनी होगी, और उसके बाद टिकट के लिए भुगतान करना होगा।

    तत्काल टिकट से सम्बंधित अन्य जानकारी

    1. तत्काल टिकट को यात्रा से एक दिन पहले बुक किया जा सकता है।
    2. स्लीपर क्लास के लिए टिकट को एक दिन पहले सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बुक किया जा सकता है।
    3. एसी क्लास और एसी चेयर आदि के लिए आपको एक दिन पहले सुबह 11 बजे से 12 बजे तक बुक करना होगा।
    4. टिकट का भुगतान आप उसी समय भी कर सकते हैं और बाद में भी कर सकते हैं।
    5. एक बार में एक आईडी से चार टिकट ही बुक की जा सकती हैं।

    रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग से सम्बंधित यदि कोई भी प्रश्न आपके पास हो, तो आप नीचे कमेंट के जरिये उससे हमसे पूछ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: तत्काल टिकट कैसे बुक करें?

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    10 thoughts on “आप तत्काल टिकट कितने दिन पहले बुक कर सकते हैं? जानिये”
    1. jaise mera abi ticket waiting me aa raha hai.. to 23 ki wapisi h meri 22th of april ko book karwata hu to.. wahi question h.. 100% h ticket.. Tatkal me Conform milega

    2. यदि ट्रेन 4 मार्च को स्टार्ट हो रही हे ओर हमारे स्टेशन पर 6 मार्च को पहुंच रही हे तो हमारे स्टेशन से तत्काल टिकट बुक करने की तारीख क्या होगी?

    3. Jaise man lijiye hume Delhi se sultanpur jana 1 July ko jana h aur tatkal ka ek time fix h but agar seat bachi ho to hum kya us fix time ke bad bhi book kar sakte h

    4. sir
      tatkal ticket booking ka payment kuch ghante bad bhi kar sakte hi kya .
      lockdown me waiting ticket many nahi hi kay

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *