Thu. Mar 28th, 2024
    डांस इंडिया डांस: जब करीना कपूर खान ने एक प्रतियोगी की की करिश्मा कपूर से तुलना

    करीना कपूर खान ने ‘डांस इंडिया डांस‘ सीज़न 7 के लिए जज बनकर अपनी उपलब्धियों की सूची में एक और कामयाबी जोड़ ली है। इस शो के साथ, डीवा ने अपना टेलीविज़न डेब्यू भी किया है और जब से यह खबर पहली बार सामने आई थी, तब से प्रशंसकों को इंतजार है और अब इंतजार खत्म होने के साथ, वह शो में क्या कहती है और क्या पहनती है, ये मीडिया में छाया रहता है।

    इसके अलावा, अभिनेत्री भारत और लंदन के बीच लगातार फेरबदल भी कर रही हैं क्योंकि वह भारत में शो की तो लंदन में इरफ़ान खान के साथ फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग कर रही हैं।

     शो के एक एपिसोड के दौरान, अभिनेत्री ने ‘डांस इंडिया डांस’ की प्रतियोगी अंजू की बहुत सराहना की है। उनके डांस से बेबो इतनी प्रभावित हुई कि उन्होंने उस बच्ची की तुलना अपनी बहन और बॉलीवुड सुपरस्टार करिश्मा कपूर से कर डाली। उन्होंने कहा-‘अंजू तो बिलकुल करिश्मा ही बन गई है। ऐटिटूड। कपड़े, एक्सप्रेशंस, एनर्जी सबकुछ लोलो की तरह। एंटरटेनमेंट वाइज ब्लॉकबस्टर था।”
    ये टिपण्णी सुनकर अंजू खुश तो बहुत हुई ही लेकिन उन्हें जाकर और भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन भी मिला होगा। और सबसे बड़ी बात, उन्हें करिश्मा से भी मिलने का मौका मिल गया है क्योंकि लोलो ने करीना की गैर-मौजूदगी में शो का एक एपिसोड शूट किया है जो जल्द टीवी पर प्रसारित होने वाला है।
    शो में करीना के साथ साथ मशहूर कोरियोग्राफर बोस्को मार्टिस और रैपर रफ़्तार भी जज की भूमिका निभाते दिखाई देते हैं। शो को टीवी के लोकप्रिय अभिनेता-होस्ट करण वाही होस्ट करते हैं।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *