Fri. Mar 29th, 2024

    बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और जेल में कैद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी आगामी चुनाव के मद्देनजर अपने पार्टी के उम्मीदवारों के लिए झारखंड में प्रचार करेंगी। झारखंड चुनाव के लिए राजद की स्टार प्रचारकों की सूची में राबड़ी देवी शीर्ष पर हैं।

    राजद उपाध्यक्ष और पार्टी के राज्य चुनाव समिति के संयोजक राजेश यादव ने आईएएनएस से कहा, “झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार करने वाले नेताओं में राबड़ी देवी, तेज प्रताप, तेजस्वी यादव, मीशा भारती और अन्य शामिल हैं। प्रचार अभियान की तिथियां अभी तय होना बाकी है।”

    राबड़ी देवी ने रांची के जेल में बंद अपने पति से अभी तक एक बार भी मुलाकात नहीं किया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *