Wed. Apr 24th, 2024
    जॉर्ज डब्ल्यू बुश

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लयू बुश का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। पूर्व राष्ट्रपति के परिवार ने उनके देहांत की सूचना दी थी। उनके परिवार के प्रवक्ता मकेग्रेथ ने कहा कि पत्नी बारबरा बुश के निधन के लगभग आठ माह बाद शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति ने भी अपने जीवन की आखिरी सांस ली थी।

    12 जून 1924 को जॉर्ज डब्लयू बुश का जन्म हुआ था। 1989 से 1993 तक डब्लयू बुश संयुक्त राष्ट्र के 41 वें राष्ट्रपति बने थे। वह और उनके पुत्र राष्ट्रपति पद पर विराजमान रहे थे। उनकी पत्नी का निधन हाल ही में 17 अप्रैल को हुआ था।

    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लयू बुश और फ्लोरिडा के पूर्व गवर्नर जेब बुश उनके पुत्र थे। बेटे जॉर्ज बुश के प्रवक्ता ने ट्विटर पर कहा कि जेब, नील, मारविन, डोरो और मैं यह सूचना साझा करते हुए दुखी है कि 94 वर्षीय पिता का देहांत हो गया है। उनके पांच बच्चे और 17 पोते-पोतियों को छोड़कर वह चले गए हैं।

    वह द्वितीय विश्वयुद्ध कर साक्षी थे और और आने अंतिम क्षणों में पार्किसन की बीमारी के कारण व्हीलचेयर पर थे। हालांकि अभी उनकी मृत्यु के कारण का खुलासा नही हुआ है। साल 1944 में बुश वरिष्ठ पायलट थे। साथ ही वह यूएन में राजदूत और सीआईए के निदेशक भी थे।

    गल्फ वॉर के बाद साल 1992 में राष्ट्रपति चुनावोन्मे हार का स्वाद चखने के बाद उन्होंने कहा था कि मीडिया की अफवाहों ने जनता के विचारों को पलट दिया था। उन्होंने कहा कि वह अच्छे वक्ता न होने के कारण चुनाव हार गए थे। उन्हें बिल क्लिंटन ने चुनावी रेस में पछाड़ा था।

    जॉर्ज डब्लयू बुश के कार्यकाल के दौरान ही खाड़ी युद्ध हुआ था। जब इराक ने कुवैत पर हमला किया था तो अमेरिका ने सैन्य दखल देकर इराक के सद्दाम हुसैन को।रोका था। बुश ने सऊदी अरब के लिये अमेरिकी बलों को तैनात किया जबकि अन्य देशों से उनकी सेना को इस इलाके में भेजने का आग्रह किया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *