Thu. Apr 25th, 2024
    डोनाल्ड ट्रम्प और जापानी सम्राट

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जापान के नए सम्राट नारुहितो से मुलाकात करने वाले पहले विदेशी नेता बन गए है। नए सम्राट को इस माह की शुरुआत में ताज से सुशोभित किया गया था। डोनाल्ड ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी और प्रथम महिला मेलेनिया ट्रम्प भी थी।

    सोमवार को डोनाल्ड ट्रम्प टोक्यो में स्थित सम्राट के भवन में पंहुचे थे। भवन में उनका सत्कार सम्राट नारुहितो और उनकी साम्राज्ञी मासकों ने किया था। यह डोनाल्ड ट्रम्प ने जापानी सैनिको का मुआयना किया और पीली टोपी पहने जापान व अमेरिका का ध्वज लहरा रहे स्कूल के बच्चों ने उनका स्वागत किया था।

    59 वर्षीय नारुहितो को 1 मई को ताज से नवाजा गया था। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद अमेरिका द्वारा निर्मित जापानी संविधान में सम्राट को राजनीतिक सत्ता से वंचित कर दिया गया था, लेकिन अभी भी राजशाही देश में एक ताकतवर पद पर आसीन है जो देश की परम्परा की जड़ो में नजर आती है।

    सम्राट से मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने जपनी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ आधिकारिक बातचीत की थी। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार जंग काफी गहराती जा रही है। दोनों वैश्विक नेता अकासका पैलेस पर संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस का सम्बोधित करेंगे।

    जापान में सम्राट और साम्राज्ञी से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प जापानी पीएम शिंजो आबे के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे। इस बैठक का मकसद जापानी और अमेरिकी आवाम के बीच ताल्लुक को अधिक गहरा करना है।

    अमेरिका ने हाल ही में 200 अरब डॉलर के चीनी उत्पादों में अतिरिक्त शुल्क को बढ़ा दिया है। इसके प्रतिकार में चीन ने भी 60 अरब डॉलर के उत्पादों में 1 जून से टैरिफ बढ़ाने का ऐलान किया है। उत्तर कोरिया के साथ जापान और अमेरिका परमाणु वार्ता को बहाल करना चाहते हैं।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *