Fri. Apr 19th, 2024
    राहुल गाँधी जयंत सिन्हा

    केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा की मुश्किलो में कोई रिहायत नहीं दिख रही है। लिचिंग के दोषियो को सम्मानित करने के विवाद में विपक्ष ने उन्हें घेरने का पूरा मन बना लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर बीजेपी मंत्री जयंत सिन्हा कि कड़ी निंदा की है। इस मुद्दे की शुरुआत तब होती है जब केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा झारखण्ड में लिचिंग के दोषियों को सम्मानित करते है।

    ‌हालाँकि कोर्ट की तरफ से उन्हें बेल आर्डर मिल गया है। इसके बावजूद उनकी दिक्कते कम नहीं हुई है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर जयंत सिन्हा के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है। इस मोर्चे के तहत वो लोगो से अपील कर रहे है कि ‘ये हमारे देश के लिए शर्मनाक बात है, जयंत सिन्हा जैसे सुशिक्षित मंत्रियो का व्यवहार शोभनीय नही है’ उन्होंने लोगो से दरख़्वास्त भी की है कि उनकी इस मुहीम में उनका साथ दे और इस मुहीम के तहत उनकी पिटीशन का समर्थन करे।

    जयंत सिन्हा ने राहुल गांधी कि सब बातों का खंडन किया और अपने बचाव में कोर्ट के बेल आर्डर का सहारा लिया। उनका कहना है कि ‘वो किसी भी तरीके से उन लोगो का समर्थन नही करते अथवा मेरी मंशा साफ़ है और मेरी छवि भी। आपको बता दे कि केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा अमेरिका की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़े हुए है। इस विवाद के बाद अब उनके पूर्व छात्र के ओहदे पर भी खतरा मंडरा रहा है। हार्वर्ड के ही एक छात्र ने उनके खिलाफ ये ऑनलाइन याचिका दाखिल की है।

    गौरतलब ये है कि लिचिंग मामले के सारे दोषी जयंत सिन्हा से मिलने उनके आवास पहुंचे थे । वहां सिन्हा ने उन्हें माला पहना के उनका स्वागत किया। जयंत सिन्हा ने मामले के दोषियो का बचाव करते हुए मामले कि सीबीआई जांच कि मांग की है। इसी के बाद तमाम विपक्षी पार्टियो ने सिन्हा से इस्तीफे की मांग की है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *