Fri. Mar 29th, 2024
    chocolate face pack in hindi

    विषय-सूचि


    चॉकलेट का नाम सुनते ही हम सब खुश हो जाते है। चाहे कोई तोहफा हो, या आपका मूड तुरन्त सही करना हो चॉकलेट तुरन्त सबसे बेहतर विकल्प है।

    लेकिन यदि आज आपको बताया जाए कि यह आपकी त्वचा के लिए भी काम कर सकती है तो क्या आप असमंजस में नहीं आएंगे?

    चॉकलेट फेस पैक के फ़ायदे (chocolate face pack benefits in hindi)

    डार्क चॉकलेट में कैटेचिन्स, पॉलीफेनोल्स, और फ्लावनोल्स होते है। यह सब होने की वजह से यह एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करता है। डार्क चॉकलेट कोकोआ के बीज से बनती है जिसके फल में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते है। डार्क चॉकलेट में फ्लावनोलस, पॉलीफेनोल्स आदि बाकी फलों से भी ज्यादा मौजूद होते है जो इसे एक अच्छा एंटीऑक्सिडेंट साबित करते है।

    यह सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाती है। इसमें मौजूद फ्लावनॉल्स सूर्य की यूवी किरणों से बचाने के साथ – साथ त्वचा में नमी का स्तर भी बढ़ाती है जिससे कि खून का बहाव बढ़ता है।

    डार्क चॉकलेट तनाव को कम करती है। तनाव होने की वजह से कॉलेजन टूटने लगता है और झुर्रियां भी दिखने लगती है। कोकोआ स्ट्रेस हार्मोन के स्तर को कम करता है।

    कोकोआ अटोपिक डरमेटाइटिस को भी ठीक करता है। सियोल नेशनल विश्वविद्यालय के द्वारा की गई शोध के अनुसार कोकोआ में मौजूद पॉलीफेनोल्स प्रज्वलन को कम करता है और एलर्जी को भी कम करता है।

    इस लेख में हम विभिन्न प्रकार के चॉकलेट फेस पैक के बारे में बात करेंगे।

    चॉकलेट फेस पैक की सूचि (list of chocolate face pack in hindi)

    1. लश चॉकलेट फेस पैक (lush chocolate face pack in hindi)

    सामग्री

    • 1 चम्मच कोकोआ पाउडर
    • एक चुटकी दालचीनी
    • 1 चम्मच शहद

    प्रक्रिया

    • एक बाउल में कोकोआ पाउडर, दालचीनी, और शहद मिलाएं।
    • इसका एक पेस्ट तैयार कर ले और यदि पेस्ट गाढ़ा हो तो उसमें शहद और मिलाए।
    • इसे चेहरे और गर्दन पर लगा ले।

    20 मिनट तक इसे रख कर धो ले।

    यह काम कैसे करता है?

    कोकोआ पाउडर और शहद में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते है जिससे मुहांसे करने वाले जीवाणु मर जाते है। यह त्वचा को कोमल बनाता है।

    2. डार्क चॉकलेट फेस मास्क (dark chocolate face mask in hindi)

    सामग्री

    • 2 डार्क चॉकलेट बार
    • ⅔ कप दूध
    • 1 चम्मच नमक
    • 3 चम्मच ब्राउन चीनी

    प्रक्रिया

    • चॉकलेट बार को पिघला कर एक बाउल में डाल ले।
    • इसमें नमक, चीनी और दूध मिला ले।
    • इसे ठंडा होने को रख दे और फिर चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
    • इसे 15 – 20 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद पानी से धो लें।

    यह काम कैसे करता है?

    एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर यह मास्क त्वचा को पोषण प्रदान करता है और हानिकारक फ्री रैडिकल्स से भी बचाता है।

    3. चॉकलेट और मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क (chocolate and multani mitti face mask in hindi)

    सामग्री

    • ½ चम्मच कोकोआ पाउडर
    • 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
    • 2 चम्मच मक्खन
    • 1 चम्मच नींबू का रस
    • 1 चम्मच नारियल का तेल

    प्रक्रिया

    • सभी सामग्री को मिला लें।
    • इसे चेहरे व गरदन पर लगाएं।
    • 15 – 20 मिनट तक रख कर धो ले।

    यह काम कैसे करता है?

    मक्खन और नींबू का रस चेहरे में चमक लाता है। कोकोआ पाउडर में एंटीऑक्सिडेंट्स होते है।

    4. कोकोआ पाउडर और क्रीम से बना चॉकलेट फेस पैक (cocoa chocolate face pack in hindi)

    सामग्री

    • 1 चम्मच कोकोआ पाउडर
    • 1 चम्मच क्रीम

    प्रक्रिया

    • कोकोआ पाउडर और क्रीम को मिला ले और एक पेस्ट तैयार कर लें।
    • चेहरे को साफ करके ये पेस्ट लगाएं।
    • इसे 15 – 20 मिनट तक रख कर धो लें।

    यह काम कैसे करता है?

    यह फेस मास्क नमी के साथ – साथ पोषण भी प्रदान करता है। यह त्वचा को आराम देता है और कोमल बनाता है।

    5. टोनिंग चॉकलेट फेस मास्क (chocolate face pack for glowing skin in hindi)

    सामग्री

    • पिघली हुई चॉकलेट
    • एक केला
    • एक स्ट्रॉबेरी
    • एक तरबूज

    प्रक्रिया

    • फलों को पीस कर उसमें चॉकलेट मिला लें।
    • फेस मास्क लगाएं और उसे 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दे।
    • गरम पानी से धो ले।

    यह काम कैसे करता है?

    यह त्वचा को नमी देता है और उसको स्वस्थ बनाता है। यह फेस मास्क गर्मियों में बहुत फायदेमंद होता है।

    6. तेलिय त्वचा के लिए चॉकलेट फेस मास्क (chocolate face mask for oily skin in hindi)

    सामग्री

    • 4 चम्मच कोकोआ पाउडर
    • 4 चम्मच कॉफी पाउडर
    • 8 चम्मच क्रीम
    • 2 चम्मच नारियल का पानी

    प्रक्रिया

    • सभी सामग्री को मिलाएं।
    • इसको चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
    • इसे 20 – 30 मिनट के लिए छोड़ दे।
    • इसके बाद धो ले।

    यह काम कैसे करता है?

    नारियल का पानी नमी प्रदान करता है। कोकोआ पाउडर त्वचा को नरम करता है।

    7. चॉकलेट की छाल का मास्क (chocolate bark face mask in hindi)

    सामग्री

    • ⅓ बिना मीठा कोकोआ पाउडर
    • ¼ कप शहद
    • 2 चम्मच ब्राउन सूगर

    प्रक्रिया

    • सारी सामग्री को मिला कर गाढ़ा सा पेस्ट बना लें।
    • इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
    • इसे सूखने दे।
    • पानी से इसको धो ले।

    यह काम कैसे करता है?

    कोकोआ और चीनी चेहरे से मृत कोशिकाओं को निकालता है। शहद जीवाणु को मारता है और त्वचा में नमी प्रदान करता है।

    8. चमकदार त्वचा के लिए केला और चॉकलेट फेस पैक (chocolate face pack for glowing skin in hindi)

    सामग्री

    • 1 चम्मच कोकोआ पाउडर
    • 1 चम्मच शहद
    • ½ कप पिसा हुआ केला
    • 1 चम्मच मक्खन

    प्रक्रिया

    • एक बाउल में सभी सामग्री को मिलाएं।
    • एक गाढ़ा सा पेस्ट बना ले और उसको चेहरे और गरदन पर लगाएं।
    • इसे सूखने दे।
    • हल्के गरम पानी से साफ करें।

    यह काम कैसे करता है:

    कोकोआ पाउडर और केला में एंटीऑक्सिडेंट्स होते है। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है।

    9. त्वचा की मरम्मत करने के लिए फेस पैक (chocolate face pack for skin repair in hindi)

    सामग्री

    • 1 चम्मच कोकोआ पाउडर
    • 1 चम्मच क्रीम
    • 1 चम्मच शहद

    प्रक्रिया

    • सभी सामग्री को मिलाएं और गाढ़ा सा मिश्रण तैयार कर लें।
    • आराम से इस फेस पैक की मालिश करें।
    • इसे 20 – 30 मिनट तक रख कर उसके बाद चेहरे को धो ले।

    यह काम कैसे करता है?

    कोकोआ पाउडर में एंटीऑक्सिडेंट्स होते है को त्वचा की मरम्मत करते है। शहद में जीवाणुरोधक गुण होने की वजह से वह त्वचा को साफ रखता है।

    10. रूखी त्वचा के लिए ओटमील से बना चॉकलेट फेस पैक (chocolate face mask for dry skin in hindi)

    सामग्री

    • ½ कप कोकोआ पाउडर
    • 3 चम्मच ओटमील
    • 1 चम्मच क्रीम
    • 1 चम्मच शहद

    प्रक्रिया

    • सभी सामग्री को मिलाएं।
    • अपने चेहरे और गर्दन पर उंगलियों की मदद से इसे लगाएं।
    • इसे 15 – 20 मिनट के लिए छोड़ दे।
    • उसके बाद चेहरे को हल्के गरम पानी से धो ले।

    यह काम कैसे करता है?

    ओटमील त्वचा की सतह से मृत कोशिकाओं को निकालता है। बल्कि बाकी सामग्री उसको नमी प्रदान करते है, त्वचा को कोमल बनाते है।

    11. त्वचा की नमी का चॉकलेट फेस पैक (chocolate face pack for skin moisturising in hindi)

    सामग्री

    • ½ कप कोकोआ पाउडर
    • एक अंडे की जर्दी
    • 1 चम्मच जैतून या नारियल का तेल

    प्रक्रिया

    • एक बाउल में सभी सामग्री को मिला लें।
    • अपने चेहरे और गर्दन पर इसको लगा लें।
    • इसे 20 मिनट तक के लिए छोड़ दे।
    • हल्के गरम पानी से धो लें।

    यह काम कैसे करता है?

    यह पैक त्वचा को जलयुक्त करता है और उसको नमी प्रदान करता है। यह त्वचा से रूखापन खत्म करता है।

    12. सौंदर्य के लिए कोकोआ मास्क (chocolate face pack homemade for beauty in hindi)

    सामग्री

    • ½ कप कोकोआ पाउडर
    • 1 चम्मच शहद
    • 2 चम्मच मक्खन
    • 2 विटामिन ई कैप्सूल

    प्रक्रिया

    • विटामिन ई के कैप्सूल को तोड़ कर उसके अंदर का निकाल लें।
    • सारे सामग्री लेकर अच्छे से मिला लें।
    • इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
    • इसे सूखने के लिए छोड़ दे और फिर धो लें।

    यह काम कैसे करता है?

    कोकोआ पाउडर में खनिज पदार्थ और एंटीऑक्सिडेंट्स होते है। विटामिन ई के साथ मिलकर यह त्वचा की मरम्मत करता है।

    13. झुर्रियों को हटाने के लिए चॉकलेट अवोकेडो फेस पैक (chocolate face pack for wrinkles in hindi)

    सामग्री

    • 1 चम्मच कोकोआ पाउडर
    • ¼ पका और पिसा हुआ अवोकेडो
    • 2 चम्मच नारियल का पानी
    • 2 चम्मच जैतून और शीशम का तेल

    प्रक्रिया

    • सभी सामग्री को पीसे हुए अवोकेडो के साथ मिलाएं।
    • अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
    • इसे सूखने दे और धो लें।

    यह काम कैसे करता है?

    कोकोआ पाउडर में मौजूद फ्लेवनॉयड्स से हानिकारक फ्री रेडिकल्स मर जाते है।

    14. चॉकलेट और ग्रीन टी फेस पैक (chocolate and green tea face pack in hindi)

    सामग्री

    • ½ कप कोकोआ पाउडर
    • 2 ग्रीन टी बैग
    • 1 चम्मच जैतून का तेल
    • 1 चम्मच मक्खन
    • 1 चम्मच शहद

    प्रक्रिया

    • ग्रीन टी बैग को पानी में उबाल लें और उसमें से पानी को निकाल लें।
    • ग्रीन टी में सारी सामग्री मिला लें।
    • इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं।
    • अब इसे धो लें।

    यह काम कैसे करता है?

    ग्रीन टी और कोकोआ पाउडर में एंटीऑक्सिडेंट्स होते है। यह एक एंटी एजिंग फेस मास्क है जिससे कि त्वचा जवान लगने लगती है।

    15. चमकदार त्वचा के लिए चने के आटे और नींबू से बना चॉकलेट फेस पैक (chocolate and besan face pack in hindi)

    सामग्री

    • 1 चम्मच चने का आटा
    • 1 चम्मच मक्खन
    • ½ कप कोकोआ पाउडर
    • ½ नींबू

    प्रक्रिया

    • एक बाउल में चने का आटा, मक्खन और कोकोआ पाउडर मिला ले और उसमें आधा नींबू निचोड़ दे।
    • इसे अच्छे से मिला कर उसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
    • इसे 30 मिनट तक सूखने दे और फिर धो ले।

    यह काम कैसे करता है?

    चने का आटा और नींबू त्वचा को साफ करता है और काले धब्बे हटाता है। मक्खन झुर्रियां हटाता है और त्वचा में चमक लाता है।

    चॉकलेट फेस पैक से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिखकर पूछ सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *