Fri. Apr 26th, 2024
    भारत और जैमेका

    जमैका के प्रधानमन्त्री एंड्रू मिचेअल होल्नेस ने गुरूवार को प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनावो में प्रचंड बहुमत के लिए बधाई दी है। भाजपा की सरकार ने साल 2019 में लोकसभा चुनावो में जीत हासिल की थी। भारत के विदेश मंत्रालय ने जैमैका के प्रधानमन्त्री की उर्जावान बधाई के लिए शुक्रिया कहा था।

    उन्होंने कहा कि “जैमेका और समूचे कैरिबियाई क्षेत्र के साथ सम्बन्ध भारत के लिए उच्च प्राथमिकता में शुमार है।” मोदी ने भारत के इस वर्ष कैरोकोम डेवलपमेंट फंड में अंतरराष्ट्रीय विकास साझेदार बनने के निर्णय के बिंदु की तरफ इंगित किया है।

    इसकी अनुभूति उन्हें क्षेत्र के साथ आर्थिक सहयोग को गहन करने के लिए उनकी मज़बूत भावनाओं ने दी है। होल्नेस ने जैमेका और कैरिबियाई क्षेत्र के साथ संबंधों पर भारत के फोकस का स्वागत किया है। इन संबंधों को मज़बूत करने के लिए पीएम मोदी के साथ सभी महत्तवपूर्ण क्षेत्रों में कार्य करने की बेहद मज़बूत इच्छा है।

    साथ ही उन्होंने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर भी प्रभावी कार्य करने की इच्छा व्यक्त की है। पीएम मोदी ने 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसमें सार्क के नेता और बिम्सटेक के पड़ोसी देशों के नेताओं का इस समारोह में शामिल हुए थे।

    इस आयोजन में बे ऑफ़ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन यानी बिम्सटेक के सभी सदस्य देशों बंगाल, भूटान, म्यांमार, नेपाल और थाईलैंड को समारोह का आमंत्रण दिया गया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *