Sat. Apr 20th, 2024
    चीन अमेरिका व्यापार युद्ध

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन की नीतियों पर दबाव बनाने के लिए कहा कि चीन व्यापार समझौते के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि चीन अपनी नीतियों के कारण अमेरिका से समझौता करना चाहता है लेकिन चीन अभी इसके लिए तैयार नही है।

    डोनाल्ड ट्रम्प ने समझाया कि उन्हें यकीन है कि चीन इस व्यापार समझौते के लिए पूर्ण रूप से तैयार नही है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन समझौता करना चाहता है और इस समझौते पर हस्ताक्षर करने पर मुझे खुशी होगी। हालांकि अभी चीन तैयार नही है। पिछले छह माह में अमेरिका ने चीन के उत्पादों पर 250 बिलियन डॉलर से अधिक अतिरिक्त शुल्क लगाया है। चीन अधिक शुल्क लगाने के कारण हलकान है।

    डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा चीन और अमेरिका के मध्य द्विपक्षीय व्यापार संतुलित और निष्पक्ष नहीं थे। उन्होंने चीन पर के अन्य इल्ज़ामात भी लगाए।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन तैयार नहीं है उन्होंने सालों से हमसे बहुत पैसा वसूल किया है। जो चीन ने हमारे देश के साथ किया है वो चीन को सूद समेत लौटना होगा। जो सालाना लगभग 300 से 500 बिलियन डॉलर है। उन्होंने कहा चीन और उसकेे राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए मेरे मन में बेहद आदर है हम जरूर समझौता करेंगे। हालांकि मुझे लगता है वे अभी समझौते को तैयार नही है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका की अर्थव्यवस्था में काफी वृद्धि हुई है और मजबूत बनी है। अमेरिका ने 11 ट्रिलियन डॉलर कमाए हैं। अमेरिका की विश्व मे सबसे ताकतवर सेना और मजबूत अर्थव्यवस्था है। अमरीका किसी को भी धूल चटा सकता है।

    हाल ही में अमेरिका ने चीन की सेना पर रूस से प्रतिबंध के बावजूद हथियार खरीदने पर कासटा कानून के तहत प्रतिबंध लगाए थे। इस प्रतिबंध के बाद चीन और अमेरिका के मध्य तल्खियां और अधिक बढ़ गयी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *