Thu. Mar 28th, 2024
    घी की मालिश

    घी सिर्फ रसोई में, बल्कि कई कार्यों में उपयोग में लिया जाता है। मुख्य रूप से घी को खाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा शरीर पर घी की मालिश भी की जाती है।

    घी को दूध से बनाया जाता है। आयुर्वेद की दुनिया में भी घी को काफी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।

    आयुर्वेद में चार प्रकार के वसा के बारे में बताया गया है – घी, तेल, वसा, अस्थि मज्जा। इन सब में घी को सबसे स्वस्थ वसा बताया गया है।

    घी में किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त रसायन नहीं होता है। घी को गाय, भैंस, बकरी समेत कई जानवरों के दूध से बनाया जा सकता है। इन सबमें गाय के घी को सबसे ज्यादा माना जाता है।

    घी की मालिश पित्त और वत्त के इलाज में की जाती है। प्राचीन ग्रन्थ सुश्रुता समहिता के मुताबिक घी शरीर के सभी अंगों के लिए फायदेमंद है।

    विषय-सूचि

    घी की मालिश करने का तरीका:

    • चेहरे पर घी की मालिश का तरीका

    चेहरे को सबसे पहले साफ़ पानी से धो लें और साफ़ कपड़े से साफ़ कर लें।

    इसके बाद एक बर्तन में गाय या भैंस का शुद्ध घी लें। इस घी को कुछ देर तक आंच पर गरम करें। जब घी हल्का गरम हो जाए, तो इसे हटा लें।

    अब आप एक बड़ा रुई का टुकड़ा लें। रुई को घी में डुबोएं और हलके हाथों में पुरे चेहरे पर मालिश करें। कम से कम 10 मिनट तक चेहरे पर घी की मालिश करें।

    चेहरे पर लकवे जैसी बिमारी में घी की मालिश की जाती है। अब सामान्य रूप से सप्ताह में दो से तीन बार चेहरे पर घी की मालिश कर सकते हैं।

    • बालों में घी की मालिश

    घी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बालों में घी लगाने से बालों की चमक बढ़ती है और बालों को मजबूती मिलती है।

    बालों में मालिश करने के लिए आप दो चम्मच घी एक बर्तन में लें। इसे धीरे धीरे बालों की जड़ों में लगाएं। जड़ों में पूरी तरह से लगाने के बाद आप बालों के ऊपरी भाग में भी घी की मालिश करें।

    बालों में घी से मालिश करने से बालों की जड़ों में खून पहुंचेगा और बाल मजबूत होंगें।

    इससे बाल टूटने की समस्या भी दूर होगी। इसके अलावा इससे काले और घने बाल आपको मिलेंगें।

    चेहरे पर घी लगाने के फायदे

    चेहरे पर घी लगाने से चेहरे की त्वचा को प्राकृतिक नमी मिलती है।

    दरअसल आप घी को चेहरा साफ़ करने में फेस वाश की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप नमी के रूप में भी घी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    चेहरे पर घी लगाने से त्वचा में चमक आती है और चेहरे पर मौजूद काले धब्बे दूर हो जाते हैं।

    आप सप्ताह में दो से तीन पर चेहरे पर घी लगा सकते हैं। इसके साथ आप घी में नींबू का रस मिलाकर भी लगा सकते हैं।

    लेकिन ध्यान रहे, कि यदि आपकी त्वचा तैलीय है, तो आप घी से दूर रहें। दरअसल घी आपके चेहरे को ज्यादा ऑयली यानी तैलीय बना सकता है। इससे फुंसी आदि की समस्या हो सकती है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    9 thoughts on “घी की मालिश के फायदे और करने का तरीका”
      1. रोजाना घी की मालिश करने से त्वचा पर ग्लो आता है।

      1. गाय के घी की मालिश के फायदे भी बहुत हैं। इससे त्वचा सुन्दर बनती है।

      1. सोने से पहले घी की मालिश करने से त्वचा में चमक आती है और हड्डियां मजबूत होती हैं।

    1. Mera father ke Paro ki tali me bahut jalan Hoti h Aag ki tarah jalte h Gaye ke ghee ki malish se aaram hoga kya

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *