Fri. Mar 29th, 2024
    how to do manicure at home in hindi

    हम सभी को सुन्दर हाथ पसंद होते हैं। सैलून में जाकर मैनीक्योर हम सभी कराते हैं लेकिन यदि समय नहीं हो तो सैलून जाना अत्यधिक मुश्किल हो जाता है।

    ऐसे में कैसे घर पर मैनीक्योर कर सकते हैं ये हम आपको आज बताने जा रहे हैं।

    विषय-सूचि

    घर पर मैनीक्योर करने की सामग्री (things needed to do manicure at home in hindi)

    • नेल पॉलिश रिमूवर
    • रुई
    • नेल क्लिपर
    • नेल फाइलर
    • क्यूटिकल निपर/पुशर
    • क्यूटिकल रिमूवर
    • मॉइस्चराइजर
    • टब
    • गर्म पानी
    • फेस वॉश
    • स्क्रब
    • नेल पोलिश

    घर पर मैनीक्योर कैसे करें? (how to do manicure at home in hindi)

    1. नाख़ून को शेप दे (shape nail in hindi)

    shape nail in hindi

    मैनीक्योर करने से पूर्व अपनी पुरानी नेल पोलिश हटा दें और अपने नाखून पर क्लिप लगा लें। क्लिप लगाने से पहले नाखून को भिगो लेने से वे टूटते नहीं हैं।

    क्लिप लगाने के बाद जिस शेप में आप चाहते हैं उन्हें उस शेप में फाइल कर लें। अत्यधिक नुकीली चीजों को नाखून से दूर रखें। फाइल करने के बाद बफर से उन्हें स्मूथ कर लें। अत्यधिक स्मूथ नहीं करें क्योंकि इससे नेल पोलिश हट जाती है।

    2. नाख़ून सुखा लें और स्क्रब करें (dry and scrub nails in hindi)

    scrub nails in hindi

    यह मैनीक्योर का उच्चतम भाग होता है क्योंकि नाखून को गर्म पानी में भिगो लेने से आराम मिलता है। एक टब में गर्म पानी भर दें और इसे उचित तापमान ओर रखें। इसमें क्लेन्ज़र मिला लें।

    इसके लिए फेस क्लेन्ज़र का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि साबुन डालने से त्वचा रूखी हो जायेगी। इसे लगभग 3 मिनट के लिए डाले रहें। अधिक देर तक डाले रखने से वे टूट सकते हैं।

    सोखने के बाद स्क्रब डालकर हाथों को साफ़ कर लें। इसके बाद हाथों को साफ़ पानी से धोकर सुखा लें।

    3. क्यूटिकल को साफ़ करके ट्रिम कर लें (clean and trim cuticles in hindi)

     trim cuticles in hindi

    थोड़ा सा क्यूटिकल रिमूवर लगाने से उन पर फर्क पड़ता है। इसे कुछ देर छोड़ देने से फायदा मिलेगा। फिर क्यूटिकल पुशर की मदद से इन्हें हलके से पुश करें।

    क्यूटिकल आपके नाखून का निचला हिस्सा होता है। याद रखें कि इन्हें अत्यधिक पुश नहीं करें क्योंकि इससे नाखून का विकास रुक सकता है।

    4. मॉइस्चराइज (moisturise nails in hindi)

    moisturise nails in hindi

    अपने हाथ साफ करने के बाद इन्हें मॉइस्चराइजर लगाकर नमी प्रदान करें। इससे त्वचा को पोषण मिलता है।

    5. नेल पॉलिश से सजा लें (apply nail polish in hindi)

    apply nail polish in hindi

    यह आपकी इच्छा पर निर्भर करता है। यदि आप अपने नाखून को रंगीन और सुन्दर बनाना चाहते हैं तो इनपर नेल पॉलिश लगा लें। अतिरिक्त क्रीम हटाने के लिए रुई का प्रयोग करें।

    फ्रेंच नेल्स के लिए टिप्स (french nails tips in hindi)

    • नाखून पर ट्रांसपेरेंट नेल पोलिश लगाकर उसे सूखने दें।
    • नाखून की टिप्स ओर सफ़ेद नेल पॉलिश लगा लें।
    • इसे सूखने दें।
    • अब दूसरी बार नेल पॉलिश लगा लें जिससे वह सुन्दर लगे।
    • इसे सूखने दें।
    • फिर इस पर ट्रांसपेरेंट का एक कोट फिरसे लगा लें।
    One thought on “घर पर मैनीक्योर कैसे करें?”
    1. dulhan ke liye ghar par manicure aur pedicure karne ka upay batayein? kaunsi company ke products khareedne chahiye?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *