Thu. Apr 25th, 2024
    volume of cube in hindi घन का आयतन

    विषय-सूचि

    घन की परिभाषा (definition of cube)

    घन एक ऐसी त्रिआयामी आकृति को कहा जाता है जिसकी लम्बाई, चौड़ाई एवं ऊँचाई सामान होती हैं। एक घन में छः फलक, बारह किनारे एवं आठ कोने होते हैं।

    जैसा कि आप ऊपर दी गयी आकृति में देख सकते हैं यहाँ एक त्रिआयामी आकृति दी गयी है जिसकी लम्बाई, चौड़ाई एवं ऊंचाई एक सामान है। ऐसा होने से ये एक घन कहलायेगा।

    घन के गुणधर्म:

    शीर्ष (vertices) : शीर्ष वह कोना होता है जहां तीन रेखाएं जो कि एक घन के किनारे होते हैं वे आकर मिलते हैं। एक घन में आठ किनारे होते हैं।

    किनारे (edge) : एक घन में बारह किनारे होते हैं। ये किनारे फलकों की भुजाएं होती हैं। एक घन के बारह के बारह  किनारे समान लम्बाई के होते हैं।

    फलक विकर्ण (face diagonal) : फलक विकर्ण वे रेखा खंड होते हैं जो विपरीत शीर्षों को जोड़ते हैं। हर एक फलक के किनारे के दो विकर्ण होते हैं तो कुल 12 विकर्ण होते हैं।

    फलक विकर्ण :{\displaystyle a{\sqrt {2}}}

    फलक(face) : जैसा कि हम देख सकते हैं एक घन के छः फलक होते हैं एवं इन फलकों को घन का शीर्ष भी कहा जाता है। हर एक फलक के चार भुजाएं होती हैं एवं इनके चार भीतरी कोण समकोण होते हैं।

    सम्बंधित लेख:

    घन का आयतन (volume of cube in hindi)

    एक घन का आयतन निकालने के लिए हमें सबसे पहले उस घन की भुजा का माप पता होना चाहिए। अगर हमे उस घन की भुजा का माप पता है तो हम आसानी से उस घन का आयतन निकाल सकते हैं। इससे हम घन का क्षेत्रफल भी निकाल सकते हैं।

    घन का आयतन = a3

    घन का आयतन कैसे निकालें? (how to find volume of cube in hindi)

    • हमें सबसे पहले घन की भुजा का माप लेना है।
    • उसके बाद हमें उस संख्या का घन करना है। इसका मतलब है कि हमें उस संख्या को स्वयं से ही तीन बार गुना करना है।
    • मान लेते हैं की एक घन है जिसकी भुजा का माप है 10 तो हम आयतन निकालने के लिए इसे खुद से ही तीन बार गुना करेंगे।
    • ऐसा करने पर हमारे पास एक घन का आयतन आ जाएगा।

    उदाहरण :

    आइये अब हम कुछ घनों का आयतन निकालना उदाहरणों के साथ सीखते हैं।

    उदाहरण 1: एक घन जिसकी भुजा कि लम्बाई 7 cm है उसका आयतन ज्ञात कीजिये।

    हल: तो हमें सबसे पहले भुजा का माप लेना है जोकि है 7 cm अब हमें आगे कि प्रक्रिया करनी है।

    तो अभी हमें आयतन निकालने के लिए इसका सूत्र लगाना होगा।

    घन का आयतन = a3

    अब हमें इस सूत्र में भुजा का माप रखना है।

    घन का आयतन  = 73

    = 7*7*7

    आयतन  = 243 cm3

    उदाहरण 2: एक घन जिसका आयतन 216 cm3 है  उसकी भुजा का माप ज्ञात कीजिये।

    जैसा कि आपने प्रश्न में देखा हमें आयतन दे रखा है लेकिन भुजा नहीं। तो कई बार ऐसे भी प्रश्न आते हैं जिनमे हमें भुजा निकालनी होती हैं। अतः हम इसे इस तरह करेंगे :

    घन का आयातन = a3

    216 = a3

    अब हम यह निकालेंगे की 216 किसका घन है :

    यह 6 का घन है अतः

    a = 6 cm

    इस तरह आप आयतन से भुजा का माप निकाल सकते है।

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    गणित के अन्य लेख:

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    6 thoughts on “घन का आयतन क्या होता है? सूत्र, उदाहरण”
    1. 1. Kisi 1cm bhuja Vale ghan ka aaytan ………m3 ke barabar hai.
      2. Kisi 2cm trijya v 10cm uchai wale silinder ka pristh kshetrafal ……….mm2 ke brabar hai.
      3. Koi gadi 18km/h ki chal see chal rahi hai to yah 1s mein ……….m chalti hai.
      4. Sise ka aapekshit ghantv 11.3 hai. Eska ghantv …….gcm-3 ya …….kg m-3 hai.
      Please reply me sir ✍️✍️✍️

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *