Fri. May 3rd, 2024
janhavi kapoor's first look in gunjan saksena's biopic

जाह्नवी कपूर ने इसी साल बॉलीवुड में कदम रखा और अपने करोड़ों फैन्स बना लिए। अपनी पहली फ़िल्म ‘धड़क’ में जाह्नवी ने न सिर्फ फैन्स का दिल जीता बल्कि समीक्षकों की भी तारीफें बटोरीं। उनकी पहली फ़िल्म नए मुख्य कलाकारों वाली फ़िल्मों में सबसे ज्यादा कमाने वाली फ़िल्म बन गई।

जाह्नवी की तुलना लोग उनकी माँ श्रीदेवी से भी करते हैं। फिलहाल जाह्नवी करण जौहर की कई बड़े कलाकारों से सजी फ़िल्म ‘तख़्त’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा जाह्नवी कपूर गुंजन सक्सेना की बायोपिक में भी काम कर रही हैं जिसमें जाह्नवी मुख्य भूमिका में हैं।

https://twitter.com/JanhviFC/status/1077848517211811840

फ़िल्म में जाह्नवी गुंजन सक्सेना के किरदार में हैं जिसका तबादला 1999 के युद्ध के समय कारगिल में हो जाता है। लड़ाई के दौरान उन्‍होंने न सिर्फ घायल सैनिको की मदद की बल्‍कि कारगिल से उन्‍हें अस्‍पताल तक पहुंचाने में मदद भी की।

युद्ध के समय उनकी बहादुरी के लिए उन्‍हें शौर्य चक्र से भी सम्मानित किया गया था। जानकारी के मुताबिक जाह्नवी बेसिक फ्लाईंग लेसन भी लेने वाली हैं।

ऐसा लग रहा है कि ‘तक्थ’ से पहले जाह्नवी ने गुंजन सक्सेना की बायोपिक के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। फ़िल्म के सेट्स से जाह्नवी की एक तस्वीर लीक हो गई है। जिसमें वह पायलट की पोशाक में नज़र आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: कॉफ़ी विथ करण 6 पर रिहा कपूर ने की करीना की मिमिक्री, सोनम और हर्षवर्धन खोलेंगे अनिल कपूर के कई बड़े राज़

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *