कॉमेडी शो ‘खतरा खतरा खतरा’ वर्तमान में भारतीय टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। यह शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल कर रहा है, जिसमे हर हफ्ते कोई नया सेलेब आता है और वह शो की टीम के साथ मज़ेदार प्रैंक और स्टंट्स करता है। हाल ही में, भोजपुरी अभिनेत्री और ‘बिग बॉस’ की पूर्व प्रतियोगी मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास ने एक विशेष एपिसोड की शूटिंग के लिए शो के सेट का दौरा किया।
हालांकि, पिंकविला के अनुसार, शो में एक स्टंट करने के दौरान मोनालिसा जख्मी हो गयी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पहली खबरों के अनुसार, नज़र अभिनेत्री को भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, रीम शेख, आदित्य नारायण और रिद्धिमा पंडित के साथ कुछ मजेदार टास्क करने थे। अभी आगे की डिटेल्स आना बाकि है। इससे पहले, कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्य जो इन दिनों अपने प्रेमी आलम मक्कड़ के साथ शो ‘नच बलिए 9’ में भी नजर आ रही हैं, वह भी भारती के सेट पर एक स्टंट करते वक़्त चोटिल हो गयी थी।
इस दौरान, मोनालिसा के साथ जय हो फेम सना खान भी दर्शको का मनोरंजन करती नजर आएंगी। मोना ने अपने सोशल मीडिया पर सेट से कई तसवीरें साझा की हैं जिसमे वह एक नियोन ऑउटफिट में बेहद हॉट लग रही हैं। उन्होंने तसवीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा-“ऑय कांटेक्ट खतरनाक हो सकता है, बहुत खतरनाक, लेकिन प्यारा, ओह प्यारा।” देखिये यहाँ-
इस दौरान, मोनालिसा की बात की जाये तो, हिंदी टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा चुकी थी। वह बहुत लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री थी जब उन्होंने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में आने का फैसला किया। इस शो ने उन्हें पूरे देश में मशहूर कर दिया।
इसके बाद, उन्होंने अपने पति विक्रांत, जो खुद एक भोजपुरी अभिनेता हैं, के साथ डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में हिस्सा लिया था। वर्तमान में, वह स्टार प्लस के हिट सुपरनैचुरल शो ‘नजर’ में मोहना नाम की एक डायन का किरदार निभा रही हैं। उन्हें अपने प्रदर्शन के लिए बहुत सराहना मिल रही हैं। शो ने कुछ समय पहले ही सफलतापूर्वक 200 एपिसोड्स पूरे किये हैं।
Add Comment