Thu. Mar 28th, 2024
    फ्रांस के क्रिसमस बाज़ार पर हमला

    फ्रांस के स्ट्रासबर्ग शहर के एक क्रिसमस बाज़ार में पुलिस ने तीन नागरिकों की हत्या करने वाले तीन आतंकी हमलावरों को मार गिराया है। इस्लामिक स्टेट ने इन आतंकियों को अपने समूह का बताया था। फ्रांस की इस बाज़ार में मंगलवार को 700 पुलिसकर्मी तैनात किये गए थे। इस इलाके में 29 वर्षीय चेरिफ चेकत्त की तलाश कर रही थी।

    फ्रांस के गृह मंत्री क्रिस्टोफे कास्ट्नर ने कहा कि तीन पुलिस कर्मियों ने न्यूदोर्फ़ इलाके रोड पर में घुमते हुए चेकत्त को देखा तो उससे पूछताछ करने की कोशिश की लेकिन उसने फायरिंग करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि पुलिस बल ने तत्काल मोर्चा सँभालते हुए हमले का प्रतिकार किया और हमलावर को मार दिया था। गृह मंत्री ने बताया कि चेकत्त इसी शहर का वासी था और उसकी माँ और भाई मंगलवार रात से पुलिस की हिरासत में है।

    ख़बरों के मुताबिक वारदात के स्थान पर लोगों का जमावड़ा लग गया और उन्होंने पुलिस कर्मियों के मामले को सँभालने के तरीके की तारीफ़ की थी।

    विषय-सूचि

    इस्लामिक समूह ने ली जिम्मेदारी

    मंगलवार रात को हुए इस भयावह हमले की जिम्मेदारी आतंकी समूह इस्लामिक संगठन ने ली थी। आईएस की एजेंसी ने ट्वीटर पर लिखा कि स्ट्रेसबर्ग शहर पर हमला करने वाला आतंकी उनका लड़ाका था और उसने आईएस को निशाना बनाने के प्रतिकार में यह हमला किया था।

    चेकत्त को फ्रांस के सुरक्षा बलों ने साल 2005 से आतंकी सूची में रखा हुआ था। ख़बरों के मुताबिक फ्रांस में साल 2015 से ही आतंकी हमले हो रहे हैं, जिसमे करीबन 250 लोगों ने जाने गंवाई हैं। इन आतंकी हमलो को अधिकतर आतंकी समूह अल कायदा और इस्लामिक स्टेट अंजाम देता रहा है। क्रिसमस बाज़ार को इससे पूर्व कई बार आतंकियों ने अपना निशाना बना है।

    येलो वेस्ट प्रदर्शन

    फ्रांस की राजधानी पेरिस इस समय प्रदर्शनकारियों के हिंसक आन्दोलन से भी धधक रहा है। प्रदर्शनकारी फ्रांस में बढ़ते ईंधन पर शुल्क और पेंशन वृद्धि को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पेरिस में पिछले तीन हफ़्तों से येलो जैकेट में प्रदर्शन जारी है। साल 2005 के बाद का यह सबसे हिंसक प्रदर्शन है। इस हिंसा को थामने में हजारों पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। पेरिस पुलिस के मुताबिक इस आन्दोलन में 20 पुलिसकर्मी सहित कम से कम 110 लोग जख्मी हुए हैं और 224 लोग इस आन्दोलन के दौरान गिरफ्तार किये गए हैं।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *