Tue. May 7th, 2024
अजय देवगन और काजोल

अजय देवगन और करण जौहर जिनकी फिल्मों को दिवाली 2016 पर सिनेमाघरों में एक दूसरे से प्रतिसपर्धा करनी पड़ी थी अब करण जौहर के शो पर साथ आने वाले हैं। अजय देवगन के साथ उनकी पत्नी काजोल भी होंगी।

शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि ,”अजय और काजोल शो पर आने के लिए राजी हो गए है और दिवाली के बाद शो के लिए शूट करेंगे। शो की टीम ने शूटिंग की तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं और यह ‘कॉफ़ी विथ करण 6‘ का सबसे ज्यादा प्रत्याशित एपिसोड होगा।”

अजय और करण ने आरोप का सामना किया था कि फ़िल्म क्रिटिक को 25 लाख रुपए दिए गए हैं कि वह करण  की फिल्म के बारे में अच्छा लिखे और अजय देवगन की फ़िल्म की बुराई करे। कुछ महीनो के बाद करन की ऑटोबायोग्राफी के एक विशेषज्ञ ने बताया कि ,”इस किताब में करण जौहर और काजोल के रिश्तों के बारे में लिखा गया है। करण इस किताब में लिखते हैं कि ,”मेरा अब काजोल से कोई रिस्ता नहीं है। हमारे बीच कुछ टूट सा गया है। कुछ ऐसा हुआ था जिसकी वजह से मैं आन्तरिक रूप से परेशान हो गया था जिसके बारे में मैं बात नहीं करूँगा। यह उसके लिए या मेरे लिए सही नहीं होगा। 25 सालों के बाद भी काजोल और मैं बात नहीं करते हैं।”

अजय और काजोल ‘कॉफ़ी विथ करण‘ पर आने के लिए तैयार हैं और दिवाली के बाद दोनों इस एपिसोड के लिए शूट करेंगे। काजोल और करण को हम बस एक दूसरे को हेलो बोलते और आगे बढ़ जाते देखते हैं। पर उनके ख़राब रिश्ते को लेकर आ रही इन अफवाहों को  काजोल ने तब झुठला दिया था जब उन्होंने करण को अपने जन्मदिन पर न्योता दिया था।

काजोल ने करण जौहर के बच्चों यश और रूही की तस्वीर भी पसंद की थी और करण ने इसके बदले काजोल को फॉलो किया था।काजोल, करण जौहर की माँ हीरू जौहर की 75 वीं जन्मदिन पार्टी में भी उपस्थित थीं।

करण जौहर और काजोल फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वारियर’ में भी साथ काम करने वाले हैं जो ॐ राउत की निर्देशक के तौर पर पहली फिल्म होगी। इस फिल्म में सैफ अली खान भी होंगे।

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *