Fri. Mar 29th, 2024
    केसर फेस पैक

    विषय-सूचि


    आख़िर केसर दुनिया में सबसे महंगे मसालों में से एक है। इसकी वजह सिर्फ इसका मुश्किलों से तैयार किया जाना या इसका स्वाद कारण नहीं है, बल्कि यह त्वचा और शरीर को अनेक फ़ायदे पहुंचाता है।

    केसर विदेशी फूल क्रोकस सतिवस से मिलता है, जो कि एशिया और यूरोप में मुख्य रूप से पाया जाते है और भारत के भी कुछ हिस्सों में मिलते है।

    यह मंहगा इसीलिए है क्योंकि इसकी 1 ग्राम मात्रा बनाने के लिए कई फूलों की आवश्यकता होती है। यह भारतीय और पूर्वी देशों के खाने में खुशबू और स्वाद के लिए डाला जाता है जिससे वह बहुमूल्य बनता है।

    केसर फूलों के पुंकेसर से पतले-पतले धागे हटाकर निकाला जाता है। उसके बाद उसको कई दिन तक सुखाया जाता है।

    त्वचा के लिए केसर के फ़ायदे

    शुरुआत में केसर ईरान, भारत, और ग्रीस में ही उगाया जाता था। खाने में स्वाद के अलावा इसे दवाइयों के लिए भी प्रयोग किया जाता है। यह याद करने की क्षमता भी बढ़ाता है।

    इसके बाद इसके त्वचा के लिए भी फ़ायदे देखे गए और इसके बाद इसे फेस पैक और क्रीम में डाला जाने लगा।

    केसर के त्वचा के लिए फ़ायदे इस प्रकार दिए गए है:

    • क्रीम में यह मॉइश्चराइजर का काम करता है।
    • यह सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है, जैसे यूवी किरणों को सोंख़ लेता है।
    • इसके कैरोटिनॉइड जैसे, क्रिसटीन में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते है। इसकी वजह से त्वचा का स्वास्थ्य बना रहता है और
    • त्वचा जवान लगने लगती है।
    • केसर में प्रज्वलन कारी गुण होते है, जो जलन, सूजन आदि मिटाता है।

    केसर फेस पैक (kesar face pack in hindi)

    1. केसर और चंदन का फेस पैक (kesar chandan face pack in hindi)

    सामग्री

    • 1 चम्मच चंदन पाउडर
    • 2 – 3 केसर के धागे
    • 2 चम्मच दूध

    प्रक्रिया

    • सभी सामग्री को मिला लें।
    • फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाएं।
    • इसकी मालिश करें और 20 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दे।
    • पानी से धो लें।

    यह कैसे काम करता है?

    चंदन त्वचा के रंग को गोरा बनाता है और त्वचा को कोमल और सुंदर बनाता है।

    2. कील – मुहांसे के लिए केसर फेस पैक

    सामग्री

    • 3 – 4 केसर के धागे
    • ¼ कप दूध

    प्रक्रिया

    • केसर के धागों को दूध में भिगो कर 2 घंटे के लिए छोड़ दे।
    • अब इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
    • 10 – 15 मिनट के बाद धो लें।

    यह कैसे काम करता है?

    यह पैक कील मुहांसे मिटाता है और त्वचा का रंग गोरा करता है। दूध मुहांसों के निशान मिटाता है।

    3. त्वचा को गोरा करने के लिए केसर फेस पैक

    सामग्री

    • 2 – 3 केसर के धागे
    • 1 छोटी चम्मच चीनी
    • 1 चम्मच दूध
    • 1 चम्मच पानी
    • 2 – 3 बूंद जैतून और नारियल का तेल
    • 1 ब्रेड

    प्रक्रिया

    • 1 चम्मच पानी में केसर को रात भर के लिए भिगोकर रख दें।
    • अब इसमें दूध, चीनी और अपनी पसंद का तेल मिलाएं।
    • इसमें एक ब्रेड मिलाकर इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
    • इस पैक को 15 मिनट तक लगाए रखें।
    • सूखने के बाद चेहरे को पानी से धो लें।

    यह कैसे काम करता है?

    केसर का यह फेस पैक रूखी त्वचा को जल्दी से ठीक करता है। यह काले घेरे और झुर्रियां मिटाता है। चीनी त्वचा के छूटने में मदद करता है और तेल उसे पोषण और नमी प्रदान करता है।

    4. केसर और सूरजमुखी के बीज का फेस पैक

    सामग्री

    • 3 – 4 सूरजमुखी के बीज
    • 2 – 3 केसर के धागे
    • ¼ कप दूध

    प्रक्रिया

    • सूरजमुखी के बीज और केसर को दूध में भिगोकर रख दें।
    • सुबह दोनों को मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं।
    • इसके सूखने का इंतजार कर करें और धो लें।

    यह कैसे काम करता है?

    यह फेस मास्क आपकी त्वचा को गोरा करता है। सूरजमुखी के बीज में विटामिन ई होता है।

    5. जैतून का तेल और केसर

    सामग्री

    • 3 – 4 केसर के धागे
    • 1 चम्मच जैतून का तेल

    प्रक्रिया

    • केसर के धागे अच्छे से तेल में मिलाएं।
    • तेल की चेहरे पर मालिश करें।
    • थोड़ी देर बाद तेल को वेट टिश्यू की मदद से हटा लें।

    यह कैसे काम करता है?

    • यह फेस पैक त्वचा में प्रसार बढ़ाता है और एक अलग ही चमक देता है।
    • मालिश करने से फैटी एसिड्स त्वचा में प्रवेश करते है।

    6. केसर और शहद का फेस पैक

    सामग्री

    • 1 चम्मच शहद
    • 2 – 3 केसर के धागे

    प्रक्रिया

    • केसर के धागे शहद में मिलाएं।
    • इसकी चेहरे पर मालिश करें।
    • इसे कुछ मिनट तक छोड़ दे फिर धो लें।

    यह कैसे काम करता है?

    शहद में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट काले धब्बे, निशान आदि मिटाते है। शहद त्वचा में नमी बनाए रखता है।

    7. रूखी त्वचा के लिए केसर और मिल्क पाउडर फेस पैक

    सामग्री

    • ¼ कप साफ पानी
    • 4 – 5 केसर के धागे
    • 2 चम्मच मिल्क पाउडर

    प्रक्रिया

    • सभी सामग्री से एक पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं।
    • 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दे।
    • फेस पैक को पानी से धो लें।

    यह कैसे काम करता है?

    दूध के सारे गुण पाउडर में मिलते है। यह रूखी और बेजान त्वचा में रौनक लाता है।

    8. केसर और बादाम फेस पैक

    सामग्री

    • 10 केसर के धागे
    • बादाम
    • पानी

    प्रक्रिया

    • बादाम और केसर को रात भर के लिए भिगोकर रख दें।
    • अगले दिन एक पेस्ट बनाने के लिए इनको पीस लें।
    • फेस पैक लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दे।
    • इसको पानी से साफ कर लें।

    यह कैसे काम करता है?

    यह फेस पैक त्वचा के रंग को गोरा करता है। बादाम में प्राकृतिक तेल मौजूद होते है जो त्वचा को नमी प्रदान करते है।

    9. मुहांसों के लिए तुलसी के पत्ते और केसर

    सामग्री

    • 5 तुलसी के पत्ते
    • 10 – 15 केसर के धागे
    • पानी

    प्रक्रिया

    • तुलसी के पत्ते और केसर को एक साथ पीस लें और उसमें पानी मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
    • अब इसे मुहांसों पर लगाएं।
    • अब इसे सूखने दे और फिर धो लें।

    यह कैसे काम करता है?

    तुलसी के पत्तो में सूक्ष्म जीवों को मारने कि क्षमता होती है। यह मुहांसों के निशान को भी मिटाता है।

    10. आंखों के पास काले घेरे ठीक करने के लिए केसर

    सामग्री

    • 2 – 3 केसर के धागे
    • 2 चम्मच पानी

    प्रक्रिया

    • रात को केसर को पानी में भिगोकर रख दे, सुबह उसको पीस लें।
    • इसे आंखों के नीचे लगाकर 15 – 20 मिनट तक के लिए रख दें।
    • फिर पानी से धो लें।

    यह कैसे काम करता है?

    काले दाग़ और काले घेरे इससे मिट जाते है। केसर त्वचा के रंग को गोरा करता है।

    11. रूखी त्वचा के लिए केसर फेस पैक

    सामग्री

    • 2 चम्मच दूध
    • 1 चम्मच बेंगाल चना
    • 7 – 8 केसर के धागे

    प्रक्रिया

    • चनो को रात भर के लिए दूध में भिगोकर रख दें।
    • अब इसमें केसर मिलाकर इसको पीस लें।
    • इसके बाद चेहरे पर लगाएं।
    • 15 – 20 मिनट के बाद धो लें।

    यह कैसे काम करता है?

    यह फेस पैक त्वचा से रूखापन निकालता है। चना सारी धूल मिट्टी सोंख लेता है।

    12. त्वचा में चमक लाने के लिए केसर का फेस पैक

    सामग्री

    • 3 – 4 केसर के धागे
    • ½ चम्मच गाय का घी
    • 2 चम्मच दूध
    • 1 चम्मच चीनी

    प्रक्रिया

    • केसर को घी में हल्के से तल लें। अब इसको आंच से हटाकर पीस लें।
    • दूध उबाल के केसर पाउडर में डाल लें। इसमें चीनी डाले और अच्छे से मिलाएं।
    • इस मिश्रण को नाक से सांस लेते हुए अंदर खीचने की कोशिश करें।

    यह कैसे काम करता है ?

    यह कमजोर दिल वालो के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। आयुर्वेद में भी इस तरीके को चमकदार त्वचा के लिए इस्तेमाल करा जाता है।

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *