Fri. Apr 19th, 2024
    राजनाथ सिंह

    रेलवे सुरक्षा बल की सूचना के मुताबिक रोहिंग्या समुदाय के लोग केरल में प्रवेश कर रहे है। रोहिंग्या मुस्लिम समुदाय म्यांमार के रखाइन प्रान्त से भागकर भारत के उत्तर-पूर्व के राज्यों में आये थे।

    गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रोहिंग्या मुस्लिमों के देश के अन्य राज्यो में घुसने की सूचना दी थी। आरपीएफ की रिपोर्ट के मुताबिक रोहिंग्या समुदाय के लोग ट्रैन द्वारा केरल में घुस रहे हैं।

    सूत्रों के मुताबिक रोहिंग्या समुदाय के लोग जिन ट्रेनों में यात्रा कर रहे है उन 14 ट्रेनों की सूची जारी कर दी गयी है। प्रमुख सुरक्षा कमीशनर ने कहा कि रोहिंग्या अपने परिवार और अन्य समूह के साथ केरल की तरफ कूच कर रहे हैं। केरल में उनके प्रवेश से स्थितियां नाज़ुक हो सकती है।

    गृह मंत्रालय को इसकी सूचना खुफिया विभाग से मिली थी। जिस पर केरल के प्रमुख अधिकारी ने मोहर लगा दी है।

    केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने कहा कि केरल पुलिस को सतर्क कर दिया है। उन्होंने कहा सूचना के मुताबिक पुलिस को उन स्थानों पर मुस्तैद कर दिया गया है जहां से रोहिंग्या शरणार्थियों के प्रवेश की संभावना है। हालांकि इस मसले को कैसे हल करना है इस पर विचार करना अभी बाकी है।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस हालातों पर नज़र बनाये हुई है और हालातों को देखते हुए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

    वीरवार को ही गृहमंत्री ने रोहिंग्या शरणार्थियों के देश के अन्य राज्यों में प्रवेश की आशंका जताई थी। उन्होंने राज्यों को रोहिंग्या की सूचना और हरकतों पर नज़र बनाये रखने के निर्देश दिये थे।

    भारत सरकार ने रोहिंग्या शरणार्थियों को आप्रवासी कहकर संबोधित किया था।

    मुस्लिम समुदाय के लोग म्यामांर के रखाइन प्रांत से सेना के अत्याचार के कारण भागकर पड़ोसी देशों में पनाह ली थी। रोहिंग्या समुदाय के लाखों लोग बांग्लादेश में शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *