Tue. Apr 16th, 2024
    all party leaders

    शुक्रवार को दिल्ली में किसानो के प्रदर्शन के दौरान पूरा विपक्ष एक साथ किसानों के मंच पर उमड़ पड़ा था। विपक्ष ने किसान समस्या के बहाने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी किसानों के मंच पर पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

    अरविन्द केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर ‘किसानो की पीठ में छुरा’ घोपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा ‘2014 में किसानों ने आपको सत्ता तक पहुंचाने के लिए पूरा साथ दिया लेकिन आपने सत्ता में आने के बाद उनकी पीठ में छुरा घोंप दिया।’

    केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है कि वो स्वामीनाथन कमीशन के रिपोर्ट को लागू नहीं कर सकती।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी को चेतावनी देते हुए कहा ”मोदी जी किसानों की मांगे पूरी कीजिये नहीं तो 2019 के चुनाव में वो आपको तबाह कर देंगे।’

    जंतर मंतर पर किसानों के मंच पर केजरीवाल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के साथ उपस्थित थे। कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मंच साझा करने पर भारत ने केजरीवाल पर निशाना साधा।

    भाजपा प्रवक्ता ने इसे ड्रामा और जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया।

    कांग्रेस का विरोध कर दिल्ली की सत्ता में आते ही केजरीवाल का विरोध कांग्रेस से हट कर भाजपा पर केन्द्रित हो गया और कई मौकों पर वो कांग्रेसी नेताओं के साथ मंच साझा करते नजर आये हैं।

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *