Fri. Mar 29th, 2024

    किसान आंदोलन पर आज सरकार और किसानों के बीच नौवें दौर की बातचीत होनी है। इसी बीच कांग्रेस ने आज किसान अधिकार दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इसके चलते कांग्रेस देश भर के सभी राज्यों और सभी केंद्र शासित प्रदेशों में राजभवन और राज्यपाल आवास का घेराव कर रही है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दिल्ली में मोर्चा संभाला और राज्यपाल आवास का घेराव करने में शामिल हुए। साथ ही 35 दिन से धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी वो मिले।

    इसी बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस ने इस पर रोष जताया है और हिरासत में लिए जाने को निंदनीय और शर्मनाक बताया है। साथ ही कांग्रेस ने कहा के आदित्यनाथ सरकार का मानना है कि किसानों की आवाज को लोगों को हिरासत में लेकर दबा सकती है, लेकिन यह उनकी गलत सोच है।

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी ट्वीट किया कि सरकार उन्हें राजभवन मार्च से रोक रही है। और बीते रात उनके घर को छावनी में तब्दील किया जा चुका है। उन्होंने भाजपा सरकार पर खुले तौर पर निशाना साधते हुए कहा कि देश पूंजीपतियों की जागीर नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को यह काले कानून वापस लेने की होंगे। अजय कुमार लल्लू ने इस मुद्दे पर सरकार से खुले तौर पर लड़ने की चेतावनी भी दी।

    कांग्रेस के सुर भी किसानों के साथ मिले हुए हैं। कांग्रेस का कहना है कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिए जाते हैं कांग्रेस भी पीछे नहीं हटेगी। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार ने उद्योगपतियों के फायदे के लिए कृषि क्षेत्र को प्रयोग करना चाह रही है। इन कानूनों से किसानों को खत्म किया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि कुछ समय बाद केंद्र सरकार का अगला हमला आईटी पेशेवर व युवाओं पर होगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *