Fri. Apr 19th, 2024
    kami rita sherpa in hindi

    नेपाल के पर्वतरोही कामी रीता शेरपा ने बीते सप्ताह 23 वीं बार माउंट एवेरेस्ट फतह किया था और मंगलवार को उन्होंने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 24 बार माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले पहले पर्वतरोही बन गए हैं। 49 वर्षीय कामी रीता शेरपा ने 15 मई को 23 वीं बार विश्व की सबसे ऊँची छोटी पर चढ़ाई की थी।

    नेपाल के पर्यटन मंत्रालय की अधिकारी मीरा आचार्य ने सिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी से कहा कि “वह सुबह 6:38 बजे अन्य पर्वतरोहियों के साथ चोटी पर पंहुचे थे। यह हमारे लिए बेहद उम्दा खबर है।” 21 बार चढ़ाई के साथ ही शेरपा ने दो अन्य पर्वतरोहियों अपा शेरपा और फुरबा तसि शेरपा की बराबरी कर ली थी। दोनों ही पर्वतरोहियों ने पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया था।

    16 मई 2018 को 22 वीं बार माउंट एवेरेस्ट फतह कर कामी रीता शेरपा ने इतिहास रच दिया था। एवेरेस्ट की चोटी पर साल 1994 में पहली बार चढ़ाई की थी और उस दौरान वह 24 वर्षीय युवक थे। इसके आलावा उन्होंने 8000 मीटर से अधिक कई अन्य चोटियों की चढ़ाई भी की है जिसमे के-2 और अन्नपूर्णा भी शामिल हैं। साल 1995 में वह इस चोटी की यात्रा को अधूरा छोड़कर वापस आ गए थे क्योंकि उनके सहयोगी की काफी तबियत खराब हो गयी थी।

    नेपाल के पर्यटन विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, साल 1953 से विश्व की सबसे ऊँची चोटी पर तक़रीबन 5000 पर्वतरोहियों ने चढ़ाई की है। साल 2019 में एवेरेस्ट पर चढ़ाई का आधिकारिक मौसम 14 मई से शुरू हुआ था। विदेशी पर्वतरोहियों को नेपाली गाइड्स चोटी का मार्ग प्रदर्शित करते है।

    विदेशी पर्वतरोहियों के लिए 8848 मीटर पर्वत पर चढ़ाई के लिए उच्च स्तर के पर्वतरोहियों को तैयार किया जाता है। इस मौसम में 1000 लोग पर्वत पर चढ़ने की कोशिश करेंगे।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *