Tue. Apr 23rd, 2024
    कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के ‘राष्ट्रपत्नी’ वाले बयान पर बरपा हंगामा, भाजपा ने आदिवासी का अपमान करने का लगाया आरोप

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी पर अनेकों प्रतिक्रियांए आ रही है। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के खिलाफ अपमान के कृत्य को मंजूरी दी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने ऐसा करके आदिवासियों, गरीबों और देश की महिलाओं का अपमान किया है।

    कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, उनकी टिप्पणी से पूरा देश परेशान है। रिजिजू ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को टिप्पणी के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

    आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, चौधरी की टिप्पणी ने देश के आदिवासियों और महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा, एक आदिवासी होने के नाते उन्हें यह भी लगता है कि कांग्रेस में आदिवासियों के लिए कोई सम्मान नहीं है।

    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती पवार ने कहा, जो एक महिला को सम्मान नहीं दे सकते, वे देश को क्या सम्मान देंगे?

    राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर उनकी टिप्पणी के लिए एक लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए एक नोटिस भेजा है। सुनवाई अगले महीने की 3 तारीख को निर्धारित है। आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी इस मामले में हस्तक्षेप करने और चौधरी के खिलाफ उनकी अपमानजनक टिप्पणी के लिए उचित कार्रवाई करने के लिए लिखा है।

    भाजपा सदस्य इस बात पर जोर दे रहे थे कि कांग्रेस अध्यक्ष को देश से माफी मांगनी चाहिए जबकि विपक्षी सदस्य चाहते हैं कि अधीर रंजन चौधरी को बोलने दिया जाए। दिन में दो बार स्थगन देखने के बाद जब शाम चार बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपना रुख दोहराया।

    अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि यह गलती महज ‘जुबान का फिसलन’ था। उन्होंने भजपा पर आरोप लगाया पर ‘तिल का तार’ बना रही है।

    वहीं जब भाजपा के सांसद ने सोनिया गांधी को एप्रोच करने कोशिश की, कथित तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष के “You Don’t talk to me” वाले टिप्पणी ने नया मोड़ लोड लिया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *