Thu. Apr 25th, 2024
    जब 80 के शो 'इन्द्रधनुष' में करण जौहर, आशुतोष गोवारीकर और उर्मिला मातोंडकर ने किया अभिनय

    लगभग दो दशक पहले, जैसे शो टीवी पर बनते थे, शायद अब ऐसे शो को ढूँढना मुश्किल है। ऐसी ही एक लोकप्रिय और आइकोनिक शो था ‘इन्द्रधनुष’ जो विज्ञान और कल्पना का मिश्रण था और शो की कहानी किशोरावस्था में घूमती थी। यह शो 80 के दशक में लॉन्च किया गया था और इसमें करण जौहर, आशुतोष गोवारीकर और उर्मिला मातोंडकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके अलावा इस शो में दिवंगत गिरीश कर्नाड और विक्रम गोखले सहित कई दिग्गज कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे।

    बॉलीवुड निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने ग्रुप के एक छात्र- श्रीकांत का किरदार निभाया था। जबकि एक एपिसोड में, लोकप्रिय निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने अप्पू और बाला के दादा का युवा किरदार निभाया था। रंगीला फेम उर्मिला मातोंडकर ने सुनीता शिरोधकर की भूमिका निभाई थी तो बाला की गर्लफ्रेंड थी।

    https://youtu.be/5gA54BCoXGs

    शो कुछ बच्चो के ग्रुप पर आधारित था जो कंप्यूटर बनाया करते थे ताकि उन्हें एलियन से बात करने में मदद मिल जाये। दुर्भाग्य से, संवाद में तकनीकी खराबी के कारण, उनमे से एक लड़का किडनैप हो जाता है। बाकि की गैंग उसे ढूंढने का वादा करती है और एलियन प्रिंस द्वारा दी गयी टाइम ट्रेवल मशीन का इस्तेमाल करती है।

    शो के 13 एपिसोड्स थे और उस समय का सबसे आइकोनिक शो माना जाता था। ये शो युवाओं के बेच इंस्टेंट हिट हो गया था और अपनी अनोखी कहानी से सभी का ध्यान आकर्षित करके रखता था।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *