Sat. May 4th, 2024
एसएस राजामौली के बेटे की शादी के लिए जयपुर पहुँची पूरी 'बाहुबली' की टीम

इस साल भारतीय सिनेमा जितना अपनी फिल्मों की वजह से चर्चा में रहा उससे कई ज्यादा इंडस्ट्री में हुई शादियों के कारण सुर्खियों में रहा। दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ जैसे सितारों की शादी के बाद अब वक़्त है बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली के बेटे एसएस कार्तिकेय के शादी के बंधन में बंधने की।

इस शादी के पहले की रस्मों में शामिल होने टॉलीवूड के कई सितारों को जयपुर में आते देखा गया। कार्तिकेय 30 दिसम्बर वाले दिन, जयपुर के होटल फेयरमोंट में तेलेगु अभिनेता जगपति बाबु की भांजी पूजा प्रसाद के साथ शादी करने वाले हैं। बाहुबली की पूरी टीम को जयपुर एअरपोर्ट पर देखा गया। इनमे प्रभास, अनुष्का शेट्टी और राणा दग्गुबती जैसे अभिनेता शामिल थे।

https://www.instagram.com/p/Br8ZdlIg3uR/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/Br7phLmnpQK/?utm_source=ig_web_copy_link

जब दूल्हा-दुल्हन एअरपोर्ट पर पहुँच गए, उसके बाद जूनियर एनटीआर, राम चरण और राणा को साथ साथ आते देखा गया। अनुष्का ने रेशमी कुरता पहना था और सर्दियों से बचने के लिए एक शॉल ओढ़ रखी थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियो में, प्रभास ढोल पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि अनुष्का उनके पास ही खड़ी नज़र आ रही हैं। दूसरी विडियो में, राजामौली अभिनेता राम चरण के साथ जश्न का लुत्फ़ उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/Br8RD6CBn0C/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/Br6xAkDhpU4/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/Br7lwW3gs1N/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/Br8QM3zjKVI/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/Br8cqHhA-jo/?utm_source=ig_web_copy_link

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को भी अपनी छोटी बेटी अलिसाह के साथ एअरपोर्ट पर कैप्चर किया गया।

प्रभास, राजामौली और राणा की तिगड़ी को हाल ही में, करण जौहर के टॉक शो “कॉफ़ी विद करण 6” में देखा गया था। तो ऐसा संभव है कि करण जौहर को भी इस समारोह का हिस्सा बनते देखा जाये। शादी में कुछ ही दिन रह गए हैं और खबरों के अनुसार इस शादी में और भी कई नामी दिग्गजों को जश्न में शामिल होते देखा जा सकता है।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *