विषय-सूचि
एमएस वर्ड के डॉक्यूमेंट में जो भी नई चीजें जोड़ी जाती है उसे इसी मेनू के द्वारा डाला जाता है।
इन्सर्ट मेनू के द्वारा आप अपने वर्ड डॉक्यूमेंट में चित्र, पेज नम्बर, डेट, कमेन्ट इत्यादि।
इसे यूँ समझ लीजिये की सभी चीजों को आपके डॉक्यूमेंट के अंदर डालने का प्रवेश द्वार यही है। इसी के पूरा होने के बाद फोर्मटिंग, डिजाइनिंग वगैरह कर सकते हैं।
आगे हम इस मेनू में आने वाले सारे आप्शन की एक-एक कर के चर्चा करेंगे और आपको बताएँगे कि उनके प्रयोग क्या हैं।
ब्रेक आप्शन (break option in ms word in hindi)
इसका प्रयोग पेज को दो भागों में तोड़ने के लिए किया जाता है।पेज ब्रेक के द्वारा आप पेज को दो भागों में विभाजित कर सकते हैं वहीं column और टेक्स्ट वाले आप्शन के द्वारा क्रमशः column और टेक्स्ट को। वहीं सिलेक्शन ब्रेक वाले आप्शन के द्वारा इस पेज को ब्रेक कर के अगले पेज पर जा सकते हैं।
पेज नम्बर (page number in ms word in hindi)
इसके द्वारा ये तय करते हैं की पेज नम्बर कहाँ पर लगाना है।
इसके खोलने के बाद एक Position Combo Box खुल जाता है जिसमे आपसे पूछा जाता है कि पेज नम्बर कहाँ पर लगाना है।
अगर आपको ये तय करना है की पेज नम्बर का फॉर्मेट क्या होगा और वो कहाँ से शुरू होगा तो उसके लिए Format पर क्लीक करते हैं।
तारीख और समय (date and time in ms word in hindi)
इसे Date and Time आप्शन के द्वारा सेट करते हैं।
यहाँ आप यहाँ नीचे दिख रहे Update Automatically बटन को चेक कर देते हैं तो आपका डॉक्यूमेंट का तारीख और समय कंप्यूटर से खुद-ब-खुद अपडेट हो जाता है।बायीं तरफ दिख रहे लिस्ट में से आप चुन सकते हैं कि आपके डॉक्यूमेंट में तारीख और समय किस फॉर्मेट में दिखेगा।
ऑटो टेक्स्ट (auto text in ms word in hindi)
Auto Text आप्शन द्वारा किसी वाक्य या टेक्स्ट जिसे हम बार बार प्रयोग में लाते हैं उसे एक क्लिपबोर्ड में insert कर देते हैं। जैसे अगर आपने किसी खास टेक्स्ट को ऑटो टेक्स्ट में insert किया है तो आप जब भी अपने डॉक्यूमेंट में उस चीज को लिखना शुरू करेंगे, एमएस वर्ड आपको दिखाने लगेगा कि पूरा टेक्स्ट क्या है और आप एक क्लीक पर उसे अपने डॉक्यूमेंट में डाल सकते हैं।
सिंबल (symbol in ms word in hindi)
इस आप्शन के अंदर ऐसे चिन्ह या निशान होते हैं जिन्हें आप कोप्म्पुटर के कीबोर्ड द्वारा टाइप नही कर सकते।इन सिंबल को शॉर्टकट की भी दिया जा सकते है। इन्हें आप आवश्यकतानुसार प्रयोग कर सकते हैं।
पिक्चर (picture in ms word in hindi)
ईस आप्शन के द्वारा आप अपने डॉक्यूमेंट में कोई चित्र, आकृति, आर्ट जैसी चीजों को अपने डॉक्यूमेंट में जोड़ सकते हैं।
इसे Drawing Toolbar के जरिए भी किया जा सकता है। इसी के अंदर एक Chart आप्शन होता है जिसके द्वारा आप अपने डॉक्यूमेंट में चार्ट जोड़ सकते हैं।
ऑब्जेक्ट (object in ms word in hindi)
ये एक महत्वपूर्ण आप्शन है जिसके द्वारा आप अपने डॉक्यूमेंट में सीधे ऑब्जेक्ट को बना सकते हैं या फाइल वगैरह को भी लिंक कर सकते हैं।
- अगर आपको किसी फाइल को लिंक करना हो तो File वाले चेकबॉक्स को सही करें।
- यदि आप फाइल को एक आइकॉन के रूप में प्रदर्शित करना चाहते हैं तो Display as Icon पर सेलेक्ट करें।
नोट- File आप्शन द्वारा किस्सी दूसरे फाइल के ऑब्जेक्ट को मर्ज किया जा सकता है वहीं Diagram पर क्लीक कर के आप अपने डॉक्यूमेंट में डायग्राम जोड़ सकते हैं।
इस लेख के बारे में यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।