Wed. Apr 24th, 2024
    वर्ड में इन्सर्ट मेनू insert menu in ms word in hindi

    विषय-सूचि

    इन्सर्ट मेनू क्या है? (what is insert menu in ms word in hindi)

    एमएस वर्ड के डॉक्यूमेंट में जो भी नई चीजें जोड़ी जाती है उसे इसी मेनू के द्वारा डाला जाता है।

    इन्सर्ट मेनू के द्वारा आप अपने वर्ड डॉक्यूमेंट में चित्र, पेज नम्बर, डेट, कमेन्ट इत्यादि।

    इसे यूँ समझ लीजिये की सभी चीजों को आपके डॉक्यूमेंट के अंदर डालने का प्रवेश द्वार यही है। इसी के पूरा होने के बाद फोर्मटिंग, डिजाइनिंग वगैरह कर सकते हैं।

    आगे हम इस मेनू में आने वाले सारे आप्शन की एक-एक कर के चर्चा करेंगे और आपको बताएँगे कि उनके प्रयोग क्या हैं।

    ब्रेक आप्शन (break option in ms word in hindi)

    इसका प्रयोग पेज को दो भागों में तोड़ने के लिए किया जाता है।break in ms wordपेज ब्रेक के द्वारा आप पेज को दो भागों में विभाजित कर सकते हैं वहीं column और टेक्स्ट वाले आप्शन के द्वारा क्रमशः column और टेक्स्ट को। वहीं सिलेक्शन ब्रेक वाले आप्शन के द्वारा इस पेज को ब्रेक कर के अगले पेज पर जा सकते हैं।

    पेज नम्बर (page number in ms word in hindi)

    इसके द्वारा ये तय करते हैं की पेज नम्बर कहाँ पर लगाना है।

    इसके खोलने के बाद एक Position Combo Box खुल जाता है जिसमे आपसे पूछा जाता है कि पेज नम्बर कहाँ पर लगाना है।

    अगर आपको ये तय करना है की पेज नम्बर का फॉर्मेट क्या होगा और वो कहाँ से शुरू होगा तो उसके लिए Format पर क्लीक करते हैं।

    तारीख और समय (date and time in ms word in hindi)

    इसे Date and Time आप्शन के द्वारा सेट करते हैं।

    यहाँ आप यहाँ नीचे दिख रहे Update Automatically बटन को चेक कर देते हैं तो आपका डॉक्यूमेंट का तारीख और समय कंप्यूटर से खुद-ब-खुद अपडेट हो जाता है।data and time in ms wordबायीं तरफ दिख रहे लिस्ट में से आप चुन सकते हैं कि आपके डॉक्यूमेंट में तारीख और समय किस फॉर्मेट में दिखेगा।

    ऑटो टेक्स्ट (auto text in ms word in hindi)

    Auto Text आप्शन द्वारा किसी वाक्य या टेक्स्ट जिसे हम बार बार प्रयोग में लाते हैं उसे एक क्लिपबोर्ड में insert कर देते हैं। auto text in ms wordजैसे अगर आपने किसी खास टेक्स्ट को ऑटो टेक्स्ट में insert किया है तो आप जब भी अपने डॉक्यूमेंट में उस चीज को लिखना शुरू करेंगे, एमएस वर्ड आपको दिखाने लगेगा कि पूरा टेक्स्ट क्या है और आप एक क्लीक पर उसे अपने डॉक्यूमेंट में डाल सकते हैं।

    सिंबल (symbol in ms word in hindi)

    इस आप्शन के अंदर ऐसे चिन्ह या निशान होते हैं जिन्हें आप कोप्म्पुटर के कीबोर्ड द्वारा टाइप नही कर सकते।symbol in ms wordइन सिंबल को शॉर्टकट की भी दिया जा सकते है। इन्हें आप आवश्यकतानुसार प्रयोग कर सकते हैं।

    पिक्चर (picture in ms word in hindi)

    ईस आप्शन के द्वारा आप अपने डॉक्यूमेंट में कोई चित्र, आकृति, आर्ट जैसी चीजों को अपने डॉक्यूमेंट में जोड़ सकते हैं।

    इसे Drawing Toolbar के जरिए भी किया जा सकता है। इसी के अंदर एक Chart आप्शन होता है जिसके द्वारा आप अपने डॉक्यूमेंट में चार्ट जोड़ सकते हैं।

    ऑब्जेक्ट (object in ms word in hindi)

    ये एक महत्वपूर्ण आप्शन है जिसके द्वारा आप अपने डॉक्यूमेंट में सीधे ऑब्जेक्ट को बना सकते हैं या फाइल वगैरह को भी लिंक कर सकते हैं।object in ms word

    • अगर आपको किसी फाइल को लिंक करना हो तो File वाले चेकबॉक्स को सही करें।
    • यदि आप फाइल को एक आइकॉन के रूप में प्रदर्शित करना चाहते हैं तो Display as Icon पर सेलेक्ट करें।

    नोट- File आप्शन द्वारा किस्सी दूसरे फाइल के ऑब्जेक्ट को मर्ज किया जा सकता है वहीं Diagram पर क्लीक कर के आप अपने डॉक्यूमेंट में डायग्राम जोड़ सकते हैं।

    इस लेख के बारे में यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    By अनुपम कुमार सिंह

    बीआईटी मेसरा, रांची से कंप्यूटर साइंस और टेक्लॉनजी में स्नातक। गाँधी कि कर्मभूमि चम्पारण से हूँ। समसामयिकी पर कड़ी नजर और इतिहास से ख़ास लगाव। भारत के राजनितिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक इतिहास में दिलचस्पी ।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *