Thu. Mar 28th, 2024
    सामने आई एकता कपूर के बेटे रवि की पहली तस्वीर, कृष्णा के अवतार में आये नजर

    टीवी की क्वीन एकता कपूर ने हमेशा अपने बेटे रवि को मीडिया की नजरो से दूर रखा है जबसे वह पैदा हुए हैं। लेकिन इस जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर, मीडिया उनके बेटे की पहली झलक पाने में सफल रही।

    निर्माता अपने परिवार और भतीजे लक्ष्य के साथ जन्माष्टमी मनाने मुंबई के इस्कोन मंदिर गयी थी। एकता के बेटे कृष्णा की पोशाक पहने नन्हे कान्हा जैसे लग रहे थे। एकता ने अपने बेटे के भगवान कृष्णा के दर्शन किये और प्रार्थना की लेकिन जैसे ही उन्होंने देखा कि मीडिया उन्हें कवर कर रही है, वह अपने बेटे का चहरा छुपाने लगी। उनके साथ उनकी दोस्त और अभिनेत्री हरलीन सेठी भी मौजूद थी।

    https://www.instagram.com/p/B1l8yEIgzQq/?utm_source=ig_web_copy_link

    साथ ही उस दिन, एकता ने अपने सोशल मीडिया पर एक विडियो भी साझा किया था जिसमे उन्होंने अपने बेटे रवि और भतीजे लक्ष्य को अपना कृष्ण बुलाया। उन्होंने विडियो के साथ कैप्शन में लिखा-“मेरे दो कृष्ण जी।” इस विडियो में, हरलीन ने रवि को पकड़ रखा है। देखे विडियो-

    https://www.instagram.com/p/B1jFNVSgToD/?utm_source=ig_web_copy_link

    ये रवि की पहली जन्माष्टमी है और एकता समेत पूरा परिवार उन्हें जुहू के मशहूर मंदिर में भगवान कृष्णा के दर्शन करवाने ले गया था। जहाँ रवि ने कृष्णा जैसे कपड़े पहने हुए थे, वही लक्ष्य ने नीले रंग का कुरता पहना था। दोनों बहुत ही क्यूट लग रहे हैं।

    https://www.instagram.com/p/B1nkoTggT8j/?utm_source=ig_web_copy_link

    एकता निश्चित रूप से अपने बच्चे रवि के प्रति समर्पित माँ है और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताती है। एक साक्षात्कार में, एकता ने कहा कि वह अपने बेटे रवि को ऑफिस ले जाती है और उसके साथ समय बिताती है। उन्होंने 27 जनवरी, 2019 को सरोगेसी के माध्यम से अपने पहले बेबी – रवि का स्वागत किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे के आने की घोषणा की और लिखा, “ईश्वर की कृपा से, मैंने अपने जीवन में कई सफलताओं को देखा है लेकिन कुछ भी इस अहसास की तुलना नहीं कर सकता जो मुझे इस बच्चे के आने से हुई है। मैं यह व्यक्त करना भी शुरू नहीं कर सकती कि मेरे बच्चे के जन्म ने मुझे कितना खुश किया है।”

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *