Fri. Apr 19th, 2024
    anti aging face pack homemade in hindi

    विषय-सूचि


    जवान त्वचा हर किसी औरत की ख्वाहिश होती है। हम एजिंग से दूर नहीं भाग सकते किन्तु फेस पैक और मास्क आदि लगाकर इनका सम्भव इलाज़ कर सकते है।

    30 की उम्र से अधिक वाली महिलाएं हजारों रूपए एंटी एजिंग क्रीम और क्लीनिकल ट्रायल में बर्बाद करती है। लेकिन सवाल यह है कि क्या ये एंटी एजिंग क्रीम आपको सच में फायदा करती है या नहीं?

    एंटी एजिंग के लिए फेस पैक (anti aging face pack in hindi)

    यहां कई घरेलू उपाय बताए गए है जिससे आपकी त्वचा में रौनक आती है:

    1. शहद

    सामग्री

    • 1 चम्मच ऑर्गेनिक शहद

    प्रक्रिया

    • शहद को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 1 – 2 मिनट तक मालिश करें।
    • 15 – 20 मिनट के लिए छोड़ दे और फिर पानी से धो लें।

    अधिक जानकारी

    सबसे अच्छा तरीका है कि आप मधुमक्खी का शुद्ध शहद ले। शहद सबसे अच्छा मॉइश्चराइजर है और हम जानते है कि झुर्रियां मिटाने के लिए हमारी त्वचा को नमी की आवश्यकता होती है। शहद में एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते है जो फ्री रेडिकल्स द्वारा किए जाने वाले नुक़सान की मरम्मत करता है।

    2. अंडे का पैक

    सामग्री

    • 1 चम्मच सफेद अंडा
    • ½ चम्मच दूध की मलाई
    • 1 चम्मच नींबू रस

    प्रक्रिया

    • सभी सामग्री को मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
    • इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दे और ठंडे पानी से धो लें।

    अधिक जानकारी

    सफेद अंडे में एंटी एजिंग प्रभाव देने वाले तत्व जैसे, ओमेगा – 3 फैटी एसिड्स, प्रोटीन, जिंक आदि होते है। यह त्वचा को कोमल और मजबूत बनाता है।

    3. गाजर और आलू पैक

    सामग्री

    • 1 छोटी गाजर
    • 1 छोटा आलू
    • 1 चुटकी हल्दी
    • 1 चुटकी बेकिंग सोडा
    • पानी

    प्रक्रिया

    • गाजर और आलू को उबाल लें और छोटे – छोटे टुकड़ों में पीस लें। उनका एक नरम सा पेस्ट बनाएं।
    • इसमें एक चुटकी हल्दी और बेकिंग सौदा डाले। इसे पानी के साथ मिलाकर एक नरम सा पेस्ट बना लें।
    • इसे पूरे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दे।
    • अब गरम पानी से धो लें।

    अधिक जानकारी

    गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है जो त्वचा में कॉलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है। कॉलेजन त्वचा को दृढ़ बनाता है और झुर्रियां मिटाता है और त्वचा में रौनक लाता है। आलू भी एंटी एजिंग प्रभाव देता है।

    4. मक्खन पैक

    सामग्री

    • 2 चम्मच मक्खन
    • 1 चम्मच शहद
    • 1 चम्मच ताजा नींबू का रस
    • 1 विटामिन ई कैप्सूल
    • 1 चुटकी हल्दी

    प्रक्रिया

    • आप मक्खन, हल्दी, शहद और नींबू का रस मिला लें।
    • विटामिन ई के कैप्सूल को काटकर उसका तेल निकाले और मिश्रण में डाल दें।
    • इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
    • इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दे और गरम पानी से चेहरे को धो लें।

    अधिक जानकारी

    मक्खन में विटामिन, मिनरल्स, एंजाइम्स, फैट आदि पोषक तत्व होते है जो झुर्रियां मिटाते है और त्वचा को ताज़ा रखते है। मक्खन में मौजूद लैक्टिक एसिड छिद्र को मजबूत करता है।

    5. गुलाब के रस का पैक

    सामग्री

    • 2 चम्मच गुलाब का रस
    • ½ चम्मच नींबू का रस
    • कुछ बूंद ग्लिसरीन
    • कॉटन बॉल

    प्रक्रिया

    • सभी सामग्री को मिला लें।
    • कॉटन बॉल की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं।

    अधिक जानकारी

    गुलाब का पानी त्वचा का उत्थान करता है। यह खून का प्रसार भी बढ़ाता है। यह आंखो के पास काले घेरे भी हटाता है।

    6. नारियल पानी पैक

    सामग्री

    • 3 चम्मच नारियल पानी
    • कॉटन बॉल

    प्रक्रिया

    • कॉटन बॉल को नारियल पानी में भिगोकर चेहरे पर लगाएं।
    • 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें।

    अधिक जानकारी

    नारियल का पानी एजिंग की सभी निशानी को मिटाता है और त्वचा को नरम और मुलायम बनाता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते है जो झुर्रियां मिटाते है।

    7. केला पैक

    सामग्री

    • एक छोटा पका हुआ केला
    • 1 चम्मच गुलाब का रस
    • 1 चम्मच शहद
    • 1 चम्मच मक्खन

    प्रक्रिया

    • केला को पीस लें और उसमें शहद और गुलाब का रस अच्छे से मिलाएं।
    • आखिरी में इसमें मक्खन मिलाएं ताकि एक नरम पेस्ट मिले।
    • इस पैक को लगाए और 20 मिनट तक रखें।
    • ठंडे पानी से धो लें।

    अधिक जानकारी

    विटामिन ए, बी और ई होने की वजह से यह एंटी एजिंग प्रभाव दिखता है। इसमें जिंक, पोटैसियम, और आयरन होता है जिससे त्वचा जवान लगने लगती है।

    8. आलू के जूस का पैक

    सामग्री

    • एक छोटा आलू
    • कॉटन बॉल

    प्रक्रिया

    • आलू को पीसकर उसका जूस निकाल लें।
    • कॉटन बॉल को इसमें भिगोकर उसे चेहरे पर लगाएं।
    • इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दे और फिर ठंडे पानी से धो लें।

    अधिक जानकारी

    आलू में विटामिन सी होता है जो नष्ट हुए कॉलेजन की मरम्मत करता है और त्वचा त्वचा से बारीक रेखाएं और झुर्रियां मिटाता है।

    9. पपीता पैक

    सामग्री

    • पका हुआ पपीता

    प्रक्रिया

    • एक नरम पेस्ट बनाने के लिए पपीता को पीस लें। इसमें आवश्यकता अनुसार पानी डालें।
    • इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
    • इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दे और फिर गरम पानी से धो लें।

    अधिक जानकारी

    पपीता में एंटीऑक्सिडेंट्स होते है और एक मुख्य एंजाइम जिसका नाम पापैन है वो होता है जो त्वचा से गंदगी निकालता है। यह नई कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है।

    10. अवोकेडो मास्क

    सामग्री

    • एक अवोकेडो

    प्रक्रिया

    • इसमें से गुठली निकालकर इसको पीसकर एक पेस्ट बना लें।
    • इसका पेस्ट का मास्क बनाकर 10 – 12 मिनट के लिए छोड़ दे और फिर धो लें।

    अधिक जानकारी

    अवोकेडो झुर्रियां मिटाता है। इसमें मौजूद विटामिन ई और कैरोटिनॉइड फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुक़सान से बचाता है जबकि विटामिन सी कॉलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है।

    11. बादाम, शीशम और चंदन का तेल

    सामग्री

    • 1 चम्मच बादाम का तेल
    • 2-3 बूंद शीशम का तेल
    • 3-4 बूंद चंदन का तेल

    प्रक्रिया

    • तेल को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें।
    • 2-3 मिनट तक इस तेल की चेहरे पर मालिश करें।
    • इसे रात भर लगाकर छोड़ दे या कम से कम एक घंटे बाद धोएं।

    अधिक जानकारी

    यह त्वचा को कोमल और नरम रखता है। शीशम का तेल आपका मूड भी अच्छा करता है। प्रतिदिन प्रयोग करने से झुर्रियां और बारीक रेखाएं मित जाती है।

    12. बादाम और दूध पैक

    सामग्री

    • 8-10 बादाम
    • दूध

    प्रक्रिया

    • बादाम को दूध में अच्छे से भिगोकर रख दें और रात भर सोंखने दें।
    • दूध के साथ ही बादाम को पीस लें और उसे चेहरे पर लगाएं।
    • इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दे और पैक को धो लें।

    अधिक जानकारी

    बादाम में विटामिन ई होता है जो त्वचा की मरम्मत करता है। यह त्वचा का स्वास्थ्य ठीक रखता है, उसमें झुर्रियां नहीं आने देता। दूध आपकी त्वचा को सूखने से बचाता है।

    13. स्ट्रॉबेरी पैक

    सामग्री

    • 3-4 स्ट्रॉबेरी

    प्रक्रिया

    • स्ट्रॉबेरी को अच्छे से पीस लें ताकि कोई गांठ ना बचे।
    • इसे चेहरे पर लगाएं और 10 – 12 मिनट तक के लिए छोड़ दे।
    • इसे पानी से धोएं।

    अधिक जानकारी

    • इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते है जो त्वचा से एजिंग के निशान दूर करते है।
    • विटामिन सी त्वचा की लचक बढ़ाता है, जबकि दूसरे विटामिन मृत कोशिकाओं को निकालते है।

    14. गन्ने का पैक

    सामग्री

    • 2-3 चम्मच गन्ने का जूस
    • एक चुटकी हल्दी

    प्रक्रिया

    • गन्ने के जूस में हल्दी पाउडर मिलाएं।
    • 6-10 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगाएं।
    • पहले हल्के गरम पानी से धोएं और फिर ठंडे पानी से धोएं।

    अधिक जानकारी

    गन्ने के जूस को चेहरे पर लगाएं क्योंकि यह त्वचा में रौनक लाता है।

    15. अनानास पैक

    सामग्री

    • पका हुआ अनानास का एक टुकड़ा

    प्रक्रिया

    • 5 मिनट तक अनानास के टुकड़े की मालिश करें।
    • जूस को 10 मिनट लगा कर छोड़ दें।
    • पानी से धो लें।

    अधिक जानकारी

    अनानास में फाइटोकेमिकल्स और माइक्रोन्यूट्रींस होते है जो एजिंग शुरू नहीं होने देते। इसमें विटामिन सी होता है जो कॉलेजन का उत्पादन बढ़ाता है।

    16. तेल का मिश्रण

    सामग्री

    • 5 बूंद चंदन का तेल
    • 5 बूंद गुलाब जरानियम तेल
    • 5 बूंद जैस्मीन तेल
    • 5 बूंद नेरोली तेल
    • 5 बूंद फ्रांकिंसेंस तेल

    प्रक्रिया

    • सभी तेल को एक बोतल में मिला लें।
    • 2-3 बूंद अपनी त्वचा पर लगाकर मालिश करें।

    अधिक जानकारी

    यह तेल झुर्रियां जड़ से मिटाता है। चंदन के तेल में ओमेगा – 3 और ओमेगा – 9 फैटी एसिड्स होते है जो त्वचा को कोमल बनाते है। गुलाब जरानियम तेल का एंटी एजिंग प्रभाव होता है।

    17. घर पर बनाया हुआ सीरम

    सामग्री

    • 8 बूंद हजेलनट तेल
    • 5 बूंद चंदन का तेल
    • 6 बूंद कैमोमाइल तेल
    • 5 बूंद गाजर के बीज का तेल

    प्रक्रिया

    • सभी तेल को मिलाकर एक बर्तन में डाल लें।
    • एक-दो बूंद आंखो के नीचे लगाएं।

    अधिक जानकारी

    यह तेल आंखो के नीचे काले घेरे मिटाता है। आंखो के पास टीवीचाशी सही रहती है।

    18. फूलों का मास्क

    सामग्री

    • 4 बूंद जैतून का तेल
    • गेंदे की पंखुड़ियां
    • गुलाब की पंखुड़ियां
    • कैमोमाइल के फूल की पंखुड़ियां
    • पानी

    प्रक्रिया

    • सारी सामग्री को पीसकर एक पेस्ट बनाएं।
    • मास्क लगाए और 20 मिनट के लिए छोड़ दे।
    • ठंडे पानी से धो लें।
    • त्वचा पर टोनर और मॉइश्चराइजर लगाएं।

    यह कैसे काम करता है?

    गेंदा त्वचा को पोषण और नमी प्रदान करता है। गुलाब में विटामिन ई होता है जो त्वचा को नमी देता है।

    19. कैस्टर ऑयल मास्क

    सामग्री

    • कुछ बूंद कैस्टर का तेल

    प्रक्रिया

    • तेल को हाथों पर लगाकर चेहरे और गरदन पर लगाएं।
    • इसे 1 घंटे के लिए छोड़ दे।

    यह कैसे काम करता है?

    यदि आपकी त्वचा रूखी है तो यह जरूर इस्तेमाल करें। कैस्टर का तेल त्वचा को नरम और मुलायम बनाता है और नमी प्रदान करता है।

    20. नींबू का रस

    सामग्री

    • ताज़ा नींबू का रस

    प्रक्रिया

    • कुछ बूंद नींबू का रस लेकर उसे चेहरे पर लगाएं।
    • इसे 10 – 15 मिनट के बाद धो लें।

    यह कैसे काम करता है?

    नींबू धब्बे मिटाता है, त्वचा हल्की लगने लगती है।

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *