Fri. Apr 19th, 2024
    urmila mantodakar

    नेता बनी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हुई लड़ाई के बाद पुलिस सुरक्षा की मांग की हैं। मातोंडकर जो, कांग्रेस की टिकट पर उत्तरी मुंबई सीट से राष्ट्रीय चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिद्वंद्वी पार्टी भय फैलाने की कोशिश कर रही हैं।

    उर्मिला ने कहा, यह डर पैदा करने के लिए किया गया हैं। यह तो बस शुरूआत हैं, यह हिंसक रूप लेगा। मैंने पुलिस सुरक्षा की मांग की हैं। मेरी जान को खतरा हैं। मैंने इस मामले की शिकायत भी दर्ज कराई हैं।

    उर्मिला जब बोरीवली रेलवे स्टेशन के बाहर प्रचार कर रही थी तभी भाजपा समर्थक वहां पहुचकर मोदी मोदी के नारे लगाने लगे। जल्द ही दोनों दलों के बीच इसने झगड़े का रूप ले लिया।

    उर्मिला ने कहा कि हम शांतिपूर्ण ढ़ंग से लोगों को संबोधित कर रहे थे, पता नही कहा से 15-20 लोग आ गए और नारे लगाने शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, मैंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नही दी, और सोचा यह चीजें होती रहेंगी और उन्हे जाने का संकेत दिया। लेकिन वह अशिष्ट नाच करने लगे और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने लगे। वह वहां मौजूद महिलाओं को भयभीत करना चाहते थे।

    भाजपा ने अपने सांसद गोपाल शेट्टी को उत्तरी मुंबई निर्वाचन क्षेत्र में उतारा हैं। उर्मिला मातोंडकर पिछले महीने ही में शामिल हुई थी।

    मुंबई की छह लोकसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल को चुनाव होने हैं, इसके अलावा अन्य 17 सीटों पर चौथे चरण में चुनाव होने हैं। 23 मई को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *