Sat. Oct 26th, 2024
    नेपाल में भारी बारिश

    लखनऊ, 20 अगस्त (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के आस-पास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज कहीं तेज, तो कहीं धीमी बारिश के आसार जताएं हैं। राजधानी लखनऊ का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पूर्वी उप्र के कुछ इलाकों में काफी तेज बारिश की संभावना है। इसके अलावा लखनऊ समेत अन्य इलाकों में तेज हवा के झोंकों के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

    मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश के करीब से मानसूनी टर्फ रेखा गुजर रही है और बिहार के आस-पास सक्रिय हवाओं के चलते वायु मंडल में नमी बनी हुई है।

    मंगलवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 26 डिग्री, बरेली का 27 डिग्री, फैजाबाद 26 डिग्री, बहराइच 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री से लुढ़कर 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 27.2 डिग्री दर्ज किया गया।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *