Fri. Apr 19th, 2024

    उत्तर प्रदेश में एक शख्स की पत्नी के साथ हुई लड़ाई के दौरान अक्वेरियम पर गिरने के बाद कांच एक टुकड़ा शरीर में घुस जाने से मौत हो गई। इस मामले में 42 वर्षीय महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक 45 वर्षीय राघव प्रसाद, गुडंबा के सिकंदरपुर इलाके में किराए के मकान में रहते थे। उनके मकान मालिक, अशोक कुमार रावत ने पुलिस को बताया कि प्रसाद ने रविवार रात पत्नी के साथ अनबन के बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी।

    हाथापाई के दौरान राघव अक्वेरियम पर गिर गए और कांच का एक टुकड़ा उनकी कमर में घुस गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

    महिला के माता-पिता ने हालांकि दावा किया कि उसका पति किसी घरेलू मुद्दे पर बहस के दौरान उसकी पिटाई करने के दौरान अक्वेरियम पर गिर गया।

    पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या नहीं, बल्कि गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *