Thu. Apr 18th, 2024
    उत्तर कोरिया किम जोंग उन

    उत्तर कोरिया में पहली बार शासक किम जोंग उन की प्रतिमा सार्वजनिक स्थान पर लगेगी। उत्तर कोरिया के पूर्व प्रशासक कॉम जोंग II और किम II सुंग की प्रतिमाएं समस्त देश मे स्थापित है। इन पूर्व शासकों की तस्वीरे सभी घरों, कार्यालयों और कक्षाओं की दीवारों पर टंगी मिल जाएगी।

    उत्तर कोरिया के शासक की रोजाना की गतिविधियां और तस्वीरे प्रशासन के मीडिया खबरों में रहती है। इतने वर्षों में किम जोंग उन का कोई चित्र या प्रतिमा मौजूद नही है।

    हाल ही में उत्तर कोरिया के शासक ने क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़ कैनल से मुलाकात की थी। जानकारों के मुताबिक यह उत्तर कोरिया में एक परिवर्तन का संकेत है। किम जोंग उन का यह कदम व्यक्ति पूजा को प्रोत्साहित करने के तहत उठाया गया है।

    उत्तर कोरिया के इन दिग्गजों की मूर्तियां व प्रतिमाएं हर प्रत्येक शहर और गांव में मौजूद है। उत्तर कोरियाई के शासक औऱ क्यूबा के राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुलाकात की थी। यह पहली बार होगा की किम जोंग उन को तस्वीरे सार्वजनिक स्थलों में मिलेंगी।

    किम जोंग उन की इन गतिविधियों से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वह अपने नेतृत्व के दूसरे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं।

    किम जोंग उन उत्तर कोरिया की सत्ता पर काबिज होने वाला अपने परिवार का तीस सदस्य है। देश की आधिकारिक सूचना के मुताबिक किम जोंग को साल 2011 जब वह लगभग 20 साल के थे, सत्ता सौंप फि गयी थी। इस वर्ष किम जोंग ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वार्ता का पदार्पण किया था। उत्तर कोरियाई शासक ने चीन के राष्ट्रपति शी जिंगपिंग से मुलाकात की थी।

    किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन से कई बार वार्ता की और कोरियाई सीमा मसले सुलझाने और आधिकारिक जंग समाप्त करने की प्रतिबद्धता दिखाई थी।

    इतिहास में पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति और उत्तर कोरिया के किसी नेता ने आधिकारिक मुलाकात की थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *