बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता बुधवार को मुंबई में एक कार दुर्घटना का शिकार हो गयी। हालांकि, दुर्घटना प्रकृति में गंभीर नहीं थी और अभिनेत्री को कथित तौर पर चोट नहीं आई है। लेकिन गुप्ता ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और कार की एक तस्वीर पोस्ट की जिसने उनकी कार को टक्कर मारी थी।
दुर्घटना के तुरंत बाद, अभिनेत्री ने नंबर प्लेट के विवरण का खुलासा करते हुए एक कार की तस्वीर पोस्ट की और मुंबई पुलिस को टैग किया। उन्होंने लिखा: “मदद चाहिए, इस कार ने लीलावती अस्पताल के बाहर आज मेरी कार को बुरी तरह टक्कर मार दी। मुंबई पुलिस कृपया मदद करें।”
Need help, this car banged my car badly today outside Lilavati hospital @MumbaiPolice please help pic.twitter.com/J7En0rbke4
— Esha Gupta (@eshagupta2811) August 21, 2019
मुंबई पुलिस ने भी जवाब देने में देरी नहीं लगाई और लिखा, “हमने तुम्हारा ट्वीट देखा है। कृपया अपना कांटेक्ट डिटेल डीएम पर साझा करें।” बाद में ईशा ने ट्वीट कर मुंबई पुलिस को उनकी कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया, हालांकि उन्होंने इस बात का उल्लेख नहीं किया कि क्या कार्रवाई की गई थी।
सौभाग्य से ईशा घायल नहीं हुई थी और तुरंत काम पर लौट आई। उन्हें लक्मे फैशन वीक में रैंप पर चलते हुए देखा गया था। उन्होंने फैशन डिजाइनर पल्लवी मोहन के लिए रैंप वॉक करते हुए तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की जिसमे वह काफी खूबसूरत लग रही थी। इस बीच, ईशा गुप्ता को आखिरी बार फिल्म ‘टोटल धमाल’ में देखा गया था।
https://www.instagram.com/p/B1c_W2RgqpF/?utm_source=ig_web_copy_link
Add Comment