Tue. May 7th, 2024
ईशा अंबानी शादी

लगता है ईशा अम्बानी और आनंद पिरामल की शादी विव्श्व की सबसे मेहेंगी शादी होने वाली है। इस शादी की तैयारिया उदयपुर में शुरू भी हो चुकी है। 12 दिसम्बर के दिन, एशिया के सबसे अमीर इन्सान और ‘रिलायंस’ के चेयरमैन मुकेश अम्बानी अपनी बेटी ईशा का हाथ अजय पिरामल के बेटे आनंद पिरामल के हाथो में दे देंगे।

लाइवमिंट के अनुसार, एक हफ्ते तक चलने वाले इस समारोह में लगभग 100 मिलियन डॉलर यानी करीबन 700 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। हम आपको बता दें कि 37 साल पहले हुई प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना का शादी का खर्चा अगर अगर आज के डॉलर के हिसाब से देखो तो 110 मिलियन बैठ रहा है।

उदयपुर के शहर में चलने वाली शादी कि रस्मो का हिस्सा अन्तरराष्ट्रीय जगत के कई बड़े नाम भी बने थे। पॉप गायिका बेयोंसे ने संगीत में प्रदर्शन दिया था, ब्रिटेन की राजनेता हिलेरी क्लिंटन और व्यापर जगत के हेनरी क्रविस उन लोगो की सूची में शामिल हैं जिन्होंने ईशा-आनंद कि शादी की रस्मो में उपस्थिति दी थी। मेहमानों की सूची इतनी बड़ी है कि अम्बानी और पिरामल को आस पास के कम से कम पांच, पांच-सितारा होटल बुक करने पड़े थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 100 से भी ज्यादा चार्टर्ड फ्लाइट, उदयपुर के ‘महाराणा प्रताप एअरपोर्ट’ पर आएँगी।

शादी की रस्मो के बाद, उन दोनों की शादी, अम्बानी के बंगले ‘एंटीलिया’ पर ही होगी।

खबरें तो ये भी हैं कि शादी के बाद, मुंबई के गुलिता बिल्डिंग में ईशा और आनंद एक 64 मिलियन डॉलर के हीरे-थीम वाले बंगले में रहेंगे।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *