Fri. Mar 29th, 2024
    निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की खबरें कई दिनों से मीडिया में छायी हुई हैं। फैंस को बेसब्री से उन दोनों की शादी का इंतज़ार है। उन्ही फैंस में से एक फैन हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट।

    न्यूज़ एजेंसी आई.ऐ.एन.एस को दिए एक इंटरव्यू के मुताबिक, आलिया ने कहा ,”मैं बहुत खुश हूँ और बेसब्री से उन दोनों की शादी का इंतज़ार कर रहीं हूँ। मैं प्रियंका को शादी के जोड़े में देखना चाहती हूँ। मैं उनसे बहुत प्यार और उनका बहुत सम्मान करती हूँ। उम्मीद है कि उनकी शादी बहुत खूबसूरत तरीके से होगी। मुझे यकीन है कि वो एक खूबसूरत दुल्हन बनेंगी और मैं उनके बेहतर ज़िन्दगी की कामना करती हूँ।”

    आलिया भट्ट प्रियंका चोपड़ा की बेहद करीबी दोस्त मानी जाती हैं। जब प्रियंका चोपड़ा ने इसी साल अगस्त में अपनी इंगेजमेंट पार्टी रखी थी तब बाकि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की तरह आलिया भट्ट भी प्रियंका और निक को शुभकामनयें देती हुई नज़र आयी थीं।

    पिछले महीने भी, आलिया भट्ट प्रियंका चोपड़ा के साथ न्यू यॉर्क घुमते हुए नज़र आयी थीं। इन दोनों की पिक्चर्स काफी वायरल भी हुई थीं।

    https://twitter.com/PrickFanClub/status/1052625675579023360

    स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट को प्रियंका और निक की शादी का निमंत्रण मिल सकता है। सिर्फ आलिया ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से फरहान अख़्तर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, रणबीर कपूर, कटरीना कैफ और सलमान खान को भी इस शादी में देखा जा सकता है।

    प्रियंका और निक ने 18 अगस्त 2018 को मुंबई में प्रियंका के घर पर ही रोका और सगाई की रस्म की थी। इसके बाद एक शानदार होटल में सगाई की ख़ुशी में एक पार्टी भी रखी जिसमे कई नामी हस्तियां मौजूद थीं।

    ख़बरों के मुताबिक ,जोधपुर के उम्मेद भवन में 2 दिसंबर को दोनों शादी करने जा रहे हैं।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *