Sat. Jul 27th, 2024
आदित्य रॉय कपूर के फैंस के लिए अच्छी खबर, अभिनेता जल्द करेंगे अपने संगीत एल्बम पर काम

मोहित सूरी निर्देशित फिल्म ‘आशिकी 2’ में आदित्य रॉय कपूर ने एक मशहूर गायक की भूमिका निभाई थी। उनके गिटार पकड़ कर गायकी के अंदाज़ ने सभी का दिल जीत लिया था मगर ज्यादा लोगो को ये नहीं पता होगा कि आदित्य वास्तविक जीवन में भी बहुत अच्छा गिटार बजाते हैं और गाते हैं।

जब करण जौहर के चैट शो ‘काफी विद करण 6’ में आदित्य, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नज़र आये थे तो उन्होंने एक गीत गाकर सुनाया था। तभी सबको उनकी गायकी की प्रतिभा का पता चला था। और अब मुंबई मिरर की खबर के अनुसार, 33 वर्षीय अभिनेता छह महीनो के अन्दर अन्दर एक संगीत एल्बम पर काम शुरू करने वाले हैं।

आदित्य ने प्रकाशन को बताया-“अभिनय से पहले ही संगीत मेरी ज़िन्दगी का हिस्सा था। लेकिन मैं ज्यादातर खुद के लिए ही गिटार बजाता हूँ और कभी जब दोस्तों के साथ गाता हूँ। मैं गीत लिखता हूँ और यह अपने संगीत के माध्यम से खुद को अभिव्यक्त करने की निश्चित जरूरत है। जबकि मैं फ़िलहाल व्यस्त हूँ, छह महीनो में मुझे अन्य चीजों को खोजने के लिए वक़्त मिल जाएगा और तब ही मैं अपने एल्बम पर काम शुरू करूँगा।”

यहाँ तक कि अपने सह-कलाकार श्रद्धा कपूर के साथ ‘आशिकी 2’ और ‘ओके जानू’ की शूटिंग के वक़्त भी उन्हें कई बार अभिनेत्री के साथ गिटार पर गीत गाते देखा गया था। अभिनेता अपने कॉलेज बैंड का हिस्सा भी थे और उन्होंने कई कॉलेज समारोह में भी प्रदर्शन दिया है।

https://www.instagram.com/p/BwEHpicHdfQ/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BwCyORgnGGz/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्मो की बात की जाये तो, आदित्य जल्द अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कलंक’ में दिखाई देंगे जो 17 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है। इस पीरियड-ड्रामा फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त भी अहम किरदार में नज़र आयेंगे।

इसके अलावा, उन्होंने मोहित सूरी की फिल्म ‘मलंग’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है जिसमे उनके साथ अनिल कपूर, कुंला खेमू और दिशा पटानी नज़र आयेंगे। वह सान्या मल्होत्रा के साथ अनुराग बसु की फिल्म और महेश भट्ट की फिल्म ‘सड़क 2’ में आलिया, पूजा भट्ट और संजय दत्त के साथ दिखाई देंगे।

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *