Fri. Apr 19th, 2024
    रामनाथ कोविंद

    भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को कहा कि आइसलैंड में भारतीय समुदाय ने मुल्क के साथ संबंधो को गहरा कर दिया है। उन्होंने भारतीय समुदाय को सांस्कृतिक राजदूत बताया है। राष्ट्रपति ने समुदाय से कौशल और ज्ञान को बेहतर कर स्थानीय समाज में योगदान करने की गुजारिश की है।

    आइसलैंड में भारतीय समुदाय का संबोधन

    भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कोविंद ने कहा कि “हम ऐसे युग में रह रहे हैं जहां ज्ञान, तकनीक और डिजिटल स्पेस हैं। यह आइसलैंड के साथ हमारे उभरते संबंधो को प्रदर्शित करता है। हमें अपनी उपलब्धियों पर गर्व है। आपने भारत की छवि को अत्यधिक कौशल वाली दिखाई है।”

    उन्होंने आइसलैंड में योग के मशहूर होने को भी रेखांकित किया। .उन्होंने कहा कि आइसलैंड की जनता प्रकृति और एकांत के साथ सौहार्द में रहने के मूल्य को समझती है जो योग के आधार है। ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि आइसलैंड की यूनिवेर्सिटी में हिंदी बोली जाती है। यह कदम दोनों देशो के बीच सांस्कृतिक समझ को मज़बूत करेगा।

    सरकार की पहल को रेखांकित करते हुए कोविंद ने कहा कि “हमने साल 2025 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य तय कर रखा है। जल जीवन अभियान के जरिये हम साल 2024 तक हर ग्रामीण घर में साफ़ पीने का पानी मुहैया करने पर कार्य कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि “आयुष्मान भारत स्कीम करीब 50 करोड़ लोगो को स्वास्थ्य फायदे मुहिया कर रहे हैं। जिओथर्मल एनर्जी को कैसे बढ़ाया जाए, भारत इसके लिए आइसलैंड की तरफ देख रहा है। हमने बीते पांच वर्षो में 50 देशो से प्राकृतिक आपदा या मानवीय हालात बिगड़ने के कारण 90000 भारतीयों या राष्ट्रियो को बचाया है। इसके परिणाम में अन लोगो को सरकार पर ज्यादा भरोसा है।”

    कोविंद भारतीय कारोबारी प्रतिनिधि समूह से रूबरू हुए थे। यात्रा के दौरान उन्होंने आइसलैंड के समकक्षी से मुलाकात की थी। इससे पहले साल 2005 में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलम ने आइसलैंड की यात्रा की थी नौ दिनो की अह्दिकारिक यात्रा में कोविंद स्विट्ज़रलैंड और स्लोवेनिया की यात्रा भी करेगे।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *