Thu. Apr 25th, 2024
    अजीम प्रेमजी

    भारतीय अरबपति अज़ीम प्रेमजी जोकि कंपनियों के समूह विप्रो के चेयरमैन हैं, उन्होंने हाल ही में कुल 7.5 अरब डॉलर की कीमत के शेयर्स दान किये हैं। इस दान को किसी भारतीय द्वारा आज तक किया गया सबसे बड़ा दान बताया जा रहा है।

    पूरी जानकारी :

    अज़ीम प्रेमजी द्वारा इस दान में विप्रो में हिस्सेदारी का 34 प्रतिशत हिस्सा जिसकी कुल कीमत 7.5 अरब डॉलर ाँकि गयी है, दान किया है। इस दान से अज़ीम प्रेमजी के स्वामित्व से विप्रो की हिस्सेदारी को अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के नाम कर दिया गया है। इस दान से फाउंडेशन द्वारा उदारता के काम में लगाया जाएगा।

    यह दान करने के बाद अज़ीम प्रेमजी द्वारा दान की गयी मात्र कुल 21 अरब डॉलर हो गयी है जोकि विप्रो की 67 प्रतिशत हिस्सेदारी की कीमत के बराबर है। अज़ीम प्रेमजी द्वारा उदारता में लगाए गए वित्त की संख्या दुसरे भारतीय अरबपतियों में सबसे ज्यादा है।

    उनकी यह  फाउंडेशन शिक्षा में सीधे काम करती है और बहु-वर्षीय वित्तीय अनुदान के माध्यम से 150 से अधिक गैर-लाभकारी संगठनों का समर्थन करती है। फाउंडेशन ने शिक्षा और संबंधित मानव विकास डोमेन में छात्रों को विकसित करने, डिग्री और शिक्षा कार्यक्रमों की पेशकश करने और अनुसंधान करने के लिए अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की स्थापना की।

    2018 में मुकेश अंबानी द्वारा सबसे बड़ा दान :

    जारी की गयी सूचि के अनुसार मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने मिलकर अक्टूबर 2017 से सितम्बर 2018 तक कुल 437 करोड़ रूपए दान किये। उनके बाद अजय पिरामल ने इस अवधि में कुल 200 करोड़ की धनराशी का दान किया। यह सूचि उन दानकर्ताओं की है जिन्होंने इस अवधि में 10 करोड़ रुपयों से अधिक का दान किया। इन 437 करोड़ रुपयों के अलावा अंबानी ने 71 करोड़ रूपए केरला में बाढ़ग्रसित लोगों के लिए भी दान किये थे।

    भारतीय व्यवसायी मुकेश अंबानी जोकि ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरे एशिया में सबसे अमीर व्यक्ति हैं, ने 2018 में दान करने वालों की सूचि में पहला स्थान पाया है। उनके बाद दूसरा स्थान अजय पिरामल ने पाया है। बतादे की कुछ समय पहले ही अजय पिरमल के बेटे के साथ मुकेश अंबानी की बेटी की शादी हुई है।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *