Fri. Apr 19th, 2024
    अहमद पटेल

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा, अब फैसला आम आदमी पार्टी को करना हैं कि वह राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहते हैं या नही।

    सूत्रों के अनुसार आप और कांग्रेस में गठबंधन को लेकर औपचारिक बातचीत बुधवार को फिर से शुरू होगी। आप राष्ट्रीय राजधानी में 5:2 के सीट साझा करने के सूत्र के साथ,दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में कांग्रेस के साथ गठबंधन प्रस्ताव तैयार कर रही हैं।

    पहले भी, आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को दिल्ली ही नही और भी कई राज्यों में गठबंधन करने का सुझाव दिया था, जिस पर कांग्रेस तैयार नही थी। कांग्रेस अध्यक्ष पी.सी चाकों ने पिछले हफ्तें हुई एक पत्रकार वार्ता में कहा था अन्य राज्यों में स्थिति अलग हैं और हमें दिल्ली में गठबंधन से इसे नही जोड़ना चाहिए।

    अहमद पटेल ने भी समान प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हम पहले ही कह चुके हैं कि पंजाब और हरियाणा की हमारी राज्य इकाई आप के साथ गठबंधन के लिए तैयार नही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने दिल्ली इकाई को अश्वसत किया हैं कि दिल्ली में गठबंधन महत्वपूर्ण हैं। आप ने हरियाणा ने चार सीटे मांगी थी। एक सीट आप के लिए और तीन सीट दुष्यंत चौटाला की पार्टी के लिए। पंजब में, उन्होंने चार सीटों की मांग की, बाद में एक सीट की।

    पटेल ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने उनके के साथ बात की लेकिन राज्य इकाई आप के साथ गठबंधन पर तैयार नही हुई, तो इस पर कोई सवाल ही नही खड़ा होता। हम  दिल्ली में 3:3 और एक सीट सामान्य उम्मीदवार के लिए का फार्मूला खुलकर दे रहे थे। तब उन्होंने कहा वह चार सीटे लेंगे। लेकिन उन्होंने यह शर्त रखी कि वह गठबंधन तभी करेंगे जब हरियाणा में भी गठबंधन होगा। मुझे समझ नही आ रहा। उनका इरादा किया हैं दिल्ली को हरियाणा से जोड़ने का।

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा, कांग्रेस और आप का दिल्ली में गठबंधन का मतलब हैं राज्य में भाजपा की हार, इसलिए कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी में आप को चार सीट देने की पेशकश की हैं।

    लेकिन, अरविंद केजरिवाल ने एक बार फिर से यू-टर्न, हमारा दरवाज़ा आभी खुला हैं लेकिन हमारे पास वक्त बहुत कम हैं।

    अहमद पटेल ने अपनी पार्टी के प्रमुख के ट्वीट पर कहा, राहुल जी ने सही ट्वीट किया हैं। हमारा इरादा साफ हैं। हम दिल्ली में गठबंधन के लिए तैयार हैं। हम आशावादी हैं। हमारा प्रस्ताव अभी भी वही हैं, गेंद उनके पाले में हैं।

    इसके जवाब में केजरिवाल ने भी जवाब दिया, आपका ट्वीट दिखा रहा हैं कि यह गठबंधन एक दिखावा मात्र हैं। दुर्भागय से, आप नरेंद्र मोदी की मदद कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में मोदी विरोधी वोट को बांटने में।

    दिल्ली में शरद पवार की उपस्थिति में गठबंधन पर यह दूसरी बैठक हैं।

    शनिवार को अरविंद केजरिवाल  ने कहा था पार्टी पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष से अमित शाह से देश को बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

    दिल्ली में छठे चरण के लोकसभा चुनाव 12 मई को होने हैं। नतीजों की घोषणा 23 मई को होगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *