Thu. Apr 18th, 2024
    arjun singh mp cm wife

    भोपाल, 15 मई (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह का बुधवार की सुबह नई दिल्ली में निधन हो गया। उनकी उम्र 87 वर्ष थी।

    मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अजय यादव ने बताया कि, सरोज सिंह का आज तड़के दिल्ली में निधन हो गया। उनके पुत्र और पूर्व मंत्री अजय सिंह भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। अर्जुन सिंह परिवार का नाता सीधी के चुरहट राज परिवार से है।

    अर्जुन सिंह राज्य के मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। पंजाब के राज्यपाल के तौर पर उनका कार्यकाल चर्चाओं में रहा, मगर सरोज सिंह का राजनीति से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं था। उनके पुत्र अजय सिंह सियासत में हैं। पिछले कुछ अरसे से सरोज सिंह का अपने बेटे अजय सिंह से विवाद चल रहा था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *