Fri. Mar 29th, 2024
    जानिए अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर के फैमिली ग्रुप में क्या चलता है?

    अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर की बॉन्डिंग कुछ ऐसी है जो सुर्खियाँ बटोर रही है। डैडी बोनी कपूर के साथ एक पारिवारिक व्हाट्सएप ग्रुप होने से लेकर एक-दूसरे के घर पर समय बिताने से साथ में छुट्टियां मनाने तक, ये भाई-बहन सभी को गोल्स देते हैं। और अगर आपको याद हो, तो ‘कॉफ़ी विद करण’ के दौरान, अर्जुन कपूर और जान्हवी ने खुलासा किया था कि उनका एक पारिवारिक व्हाट्सएप ग्रुप है -‘डैडी किड्स’, जिसमें वे चारो बहन-भाई बहुत मज़ा करते हैं। और उस ग्रुप के अन्दर क्या होता, आज हमें जानने के लिए मिला। दरअसल, अर्जुन की बहन अंशुला ने अपने सोशल मीडिया पर उनकी चैट का एक स्क्रीनशॉट साझा किया है।

    https://www.instagram.com/p/B0-dhcDBFYu/?utm_source=ig_web_copy_link

    हमारे फैमिली ग्रुप की तरह, यहां भी कपूर फैमिली के व्हाट्सएप ग्रुप का इस्तेमाल एक-दूसरे के ठिकाने का अपडेट जानने के लिए किया जाता है। चूंकि जान्हवी हाल ही में ‘दोस्ताना 2’ की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ गयी हुई थीं, उन्होंने अपने पिता बोनी कपूर और अपने भाई-बहनों को सूचित किया था कि वह अमृतसर पहुँच चुकी हैं। साथ ही, अंशुला को भी बोनी को अपने ठिकाने के बारे में बताते हुए देखा गया। उन्होंने ग्रुप में लिखा-“दिल्ली से निकल चुकी हूँ”। सिर्फ इतना ही नहीं, बोनी ने भी सब को सूचित किया कि वह चेन्नई से मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे। लेकिन इस पुरी घटना में सबसे मजेदार था अंशुला का कैप्शन जिसमे उन्होंने लिखा-“ओएमजी क्या ये केवल उड़ानों का दिन है। हाहाहा।”

    काम के मोर्चे पर, अर्जुन कपूर ने हाल ही में आशुतोष गोवारिकर की ‘पानीपत’ से सदाशिव राव भाऊ के रूप में अपने लुक का खुलासा किया, और फिल्म 6 दिसंबर, 2019 को स्क्रीन पर आएगी। ख़ुशी की बात करे तो, वह वर्तमान में पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क में है और बहन जान्हवी कपूर चंडीगढ़ में ‘दोस्ताना 2’ की शूटिंग कर रही हैं।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *