Sat. Apr 27th, 2024
Arjun-Kapoor-and-Jhanvi-Kapoor

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत के बाद से, अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहने जानवी और ख़ुशी कपूर के बेहद करीब आ गए हैं। इन्हे अक्सर सोशल मीडिया पे एक दूसरे की टांग खींचते हुए देखा गया है और इसी सिलिसिले को जारी रखते हुए ये आ रहे हैं करन जोहर के टॉक शो कॉफ़ी विद करन में। इस एपिसोड के टीज़र में ये देखा सकता है कि कैसे इन दोनों की केमिस्ट्री शो में चार चाँद लगा रही है।

इस टीज़र में करन जोहर, जानवी कपूर से ये पूछ रहे हैं कि क्या वे ईशान खट्टर को डेट कर रही हैं जिसका जानवी तपाक से जवाब देते हुए कहती है-” नहीं, मै नही कर रही। ”

जब यही सवाल करन ने अर्जुन कपूर से पूछा तो वो बोले-” वो हमेशा इसके आगे पीछे घूमता रहता है। क्या ये फनी नही है?”

इस वीडियो में आप देख सकते हैं –

https://www.instagram.com/p/BqVCilLHpAJ/?utm_source=ig_web_copy_link

स्टार वर्ल्ड इंडिया ने एक और टीज़र लांच किया है। इसमें अर्जुन-जानवी एक दूसरे की सेक्स/लव लाइफ के बारे में बात करते नज़र आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BqVER97nnZF/?utm_source=ig_web_copy_link

ये बात तो तय है कि ये एपिसोड बहुत दिलचस्प बयानों से भरा हुआ होगा और ये अर्जुन-जानवी का पहला इंटरव्यू है जो उन दोनों ने एक साथ दिया है।

अर्जुन कपूर अब “संदीप और पिंकी फरार” में नज़र आएंगे। उन्होंने हाल ही में “इंडिया मोस्ट वांटेड” की शूटिंग खतम की है। ये राज कुमार गुप्ता की थ्रिलर फिल्म है।

दूसरी तरफ, जानवी कपूर फिल्म “तख़्त” में नज़र आएंगी। ये करन जोहर की फिल्म है।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *