Wed. Sep 17th, 2025
अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह देश को अमित शाह और नरेंद्र मोदी से बचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, कांग्रेस के साथ बहु राज्यों में गठबंधन की मांग पर नरम पड़ने के साफ संकेत दिए। सूत्रोंं के अनुसार दिल्ली में आप अब कांग्रेस को 4:3 का सीट साझा करने कहा प्रस्ताव पेश कर सकती हैं।

केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, देश खतरे में हैं। हम उसको बचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। हम अमित शाह और नरेंद्र मोदी से देश को बचाने के लिए हमारे प्रयास जारी रहेंगे। संसदीय चुनाव में एवीएम के ठीक तरीके से काम न करने के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों के साथ चर्चा करने के बाद अरविंद केजरिवाल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

कांग्रेस प्रवक्ता पीसी चाकों ने भी स्वीकार किया कि आप दिल्ली में सीटों के साझा करने पर फिर से चर्चा कर रही हैं।

केजरीवाल का यह बयान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बयान के एक दिन बाद आया हैं, जिसमे सिसोदिया ने कहा था आप कांग्रेस के साथ 18 साटों पर गठबंधन के लिए राज़ी हैं जिसमें दिल्ली में सात, हरियाणा में 10 और चंडीगढ़ में एक सीट हैं।

आप कांग्रेस के साथ अभी तक पंजाब, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में 33 सीटों पर गठबंधन का प्रयास कर रही थी, जिसमें पंजाब की 13 सीटें जहां 2014 के चुनाव में आप ने चार सीटें जीती थी और गोवा की 2 सीटें लेकिन कांग्रेस ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। कांग्रेस केवल दिल्ली में ही आप के साथ गठबंधन पर राज़ी हैं।

कांग्रेस ने शनिवार को हरियाणा की 10 सीटों में से छह पर अपने उम्मीदवार घोषीत कर दिए हैं। आप ने भी जेजेपी के साथ पिछले हफ्ते हरियाणा में गठबंधन की घोषणा कर दी हैं। बैठक में कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *