Fri. Mar 29th, 2024
    राजनाथ सिंह

    उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के महागठबंधन पर प्रहार करते हुए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, इन लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मायावती नेतृत्व पार्टी बसपा के साथ गठजोड़ की किमत चुकानी होगी।

    दातागंज में एक रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, समाजवादी पार्टी नही जानती कि उसने बसपा के साथ गठबंधन करके कितनी बड़ी गलती की हैं। उनको इसके परिणाम भुगतने होंगे।

    साल के शुरूआत में बसपा सुप्रीमों मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घोषणा की थी कि वह 38 और 37 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जब कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में इन दोनों पार्टियों को छोड़ दिया था। सपा-बसपा के गठबंधन से जो सीटे बची थी उनमें से गांधी परिवार का गढ़ अमेठी और रायबरेली हैं।

    केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा, हमने पुलवामा हमले के 13 दिन पाकिस्तान में घुस कर बदला ले लिया।

    उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों ने सबुत मांगे, कि कितने आतंकी मारे गए, कितने कैम्प नष्ट किए गए…. एक दो होते तो हम गिन लेते। इतने सारे थे कहां तक गिनते… वायु सेना के जवानों  का काम लाशे गिनना नही हैं।

    उन्होंने कहा, 2009 से सेना के जवान बुलेटप्रुफ जैकेट की मांग कर रहे थे लेकिन उनको जैकेट नही दी गई। जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी को यह बात पता चली उन्होंने तुरन्त सेना के जवानों को जैकेट मुहैया करने को कहा। यह जैकेट 1.86 लाख जवानों को दी गई।

    राजनाथ सिंह नें अपने भाषण में कहा, “बहनों एवं भाइयों, यह सपा और बसपा इस हक़ीक़त को जानते थे कि इस मोदी की आँधी में यदि अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे तो तिनके की तरह उड़ जाएँगे। इसलिए मन में गाँठ होने के बावजूद इन दलों ने गठबन्धन कर लिया है। मत भिन्नताओं के बावजूद इन्होंने सिर्फ़ मोदीजी को रोकने के लिए यह गठबंधन किया है।”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *