Sat. Feb 22nd, 2025
michael richardson sunil lanba

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)| अमेरिका नौसेना प्रमुख जॉन माइकल रिचर्डसन ने सोमवार को नौसेना प्रमुख सुनील लांबा से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

रिचर्डसन भारत के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं।

नौसेना अधिकारी ने कहा कि दोनों नौसेना प्रमुखों ने संयुक्त संचालन और अभ्यास, प्रशिक्षण, सूचना आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण और क्षमता में बढ़ोतरी के अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

इससे पहले दिन में एडमिरल रिचर्डसन को साउथ ब्लाक लॉन में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

अमेरिकी नौसेना प्रमुख के दौरे का मकसद सूचनाओं के आदान-प्रदान पर जोर देकर दोनों नौसेनाओं के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है।

एडमिरल रिचर्डसन ने भारत के दौरे से पहले एक बयान में कहा, “इस दौरे का मकसद सूचनाओं के साझा करने के महत्व व आदान प्रदान पर जोर देकर दोनों नौसेनाओं के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे मजबूत करना है।”

यह एडमिरल रिचर्डसन का भारत का दूसरा दौरा है।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *