Wed. Apr 24th, 2024
    भारत और अमेरिका

    अमेरिका के उप राज्य सचिव जॉन सुलिवन ने भारत के विदेश मंत्री जयशंकर के साथ शुक्रवार को मुलाकात की थी और दोनो देशो के रणनीतिक सम्बंधो पर गहरी चर्चा की थी। जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि उप सचिव जॉन सुलिवन से मिलकर खुश हूं। रणनीतिक संबंधों पर गहन चर्चा की गई थी।

    सुविलन भूटान और भारत दो देशों की आधिकारिक यात्रा पर 11 से 17 अगस्त तक है और इसमे दोनो देशो की वांशिगटन के साथ साझेदारी को मजबूत किया जाएगा। बैठक के दौरान जयशंकर और सुलिवन ने मामलों पर चर्चा की थी।

    राज्य विभाग के प्रवक्ता मॉर्गन ओरतगुस ने कहा कि इनमे क्षेत्रीय सुरक्षा, अफगानिस्तान में शांति का विस्तार और अमेरिका भारत व्यापार में विस्तार और निवेश संभड़ शामिल है। दोनो नेेताओ ने मुक्त और खुले इंडो पैसिफिक पर दोनो देशो के नजरिये पर भी चर्चा की थी। साथ ही सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर भी वार्ता की है।

    नई दिल्ली में जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने को लेकर काफी विवाद बढ़ा हुआ है। यह अनुच्छेद जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य के दर्जा देता था और अब जम्मू कश्मीर व लद्दाख दो अलग केंद्रशासित प्रदेश है।

    अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने दोनो देशो से अधिकतम संयमता बरतने का आग्रह किया है और लाइन जोफ कंट्रोल के नजदीक शांति और स्थिरता बनाये रखने में अनुरोध किया है।

    भारत और पाकिस्तान के समकक्षियो के साथ अनुच्छेद 370 को हटाने के निर्णय पर राज्य सचिव माइक पोम्पियो के पंहुचने के सवाल का जवाब प्रवक्ता ने दिया था। कश्मीर पर नीति में परिवर्तन पर उन्होंने कहा कि “नहीं, हमारी नीति में कोई परिवर्तन नहीं है।”

    2 अगस्त को जयशंकर ने माइक पोम्पियों के साथ आसियान सम्मेलन के इतर मुलाकात की थी और कश्मीर मसले पर वार्ता सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच ही होगी। भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मध्यस्थता के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *