Sun. Apr 28th, 2024
    अमेरिका में सरकार का शटडाउन, आठ लाख कर्मचारियों का वेतन रुका

    अमेरिकी सीनेट में डोनाल्ड ट्रम्प और विपक्षी दलों की मेक्सिको बॉर्डर पर असहमति के कारण सरकारी कामकाज को ठप कर दिया गया है। डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन की मांग पर कार्यवाही किये बिना शुक्रवार को सदन को स्थगित कर दिया गया था। ख़बरों के मुताबिक्क स्थानीय समानुसार 12 बजे से सभी सरकारी महत्वपूर्ण विभागों का कार्य बंद हो जायेगा।

    कर्मचारियों को अस्थायी छुट्टी पर भेजा गया

    सीमा दीवार के इस मतभेद के कारण कई विभागों के कर्मचारियों का वेतन भुगतान भी रुक गया है, इससे कई कर्मचारियों को बिना वेतन भुगतान के ही काम करना पद रहा है जबकि 380000 कर्मचारियों को अस्थायी तौर पर छुट्टी दे दी गयी है।

    कई विभागों के समक्ष कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए पर्याप्त राशि नहीं है, उसमे कृषि, न्याय और आंतरिक सुरक्षा के विभाग शामिल है। इस गतिरोध के कारण क्रिसमस की छुट्टी के बावजूद विभागीय कर्मचारियों को बिना वेतन भुगतान के कार्य करना होगा। कई राष्ट्रीय पार्क खुले रहेंगे लेकिन उनके अधिकतर कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गयी है।

    3 जनवरी के बाद मतभेदों पर होगी बातचीत

    ख़बरों के मुताबिक सीनेट की आगामी बैठक 3 जनवरी के बाद आयोजित होगी, तब तक सरकारी अधिकारीयों को छुट्टी दी जा सकती है।  उस दौरान ही सरकार और विपक्षी दलों के मध्य मतभेद कम होंगे और इस मुद्दे पर सहमती बन सकेगी।

    डोनाल्ड ट्रम्प का वादा

    सनद हो अमेरिकी राष्ट्रपति आप्रवासियों की अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए मेक्सिको-अमेरिका सीमा पर एक दीवार का निर्माण करना चाहते हैं। साल 2016 में अपने चुनावी अभियान के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प ने मेक्सिको में मज़बूत दीवार का निर्माण करने का वादा किया था। इसके लिए डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने कांग्रेस से 5 अरब डॉलर के अनुदान की मांग की है।

    इससे पूर्व डोनाल्ड ट्रम्प ने धमकी दी थी कि यदि 5 अरब डॉलर नही दिए तो सरकार आंशिक रूप से सरकारी कामकाज ठप कर देगी। डोनाल्ड ट्रम्प सभी हत्कंडे अपनाने को तत्पर है, साथ ही आंशिक सरकार को रद्द भी कर सकते हैं। दीवार के निर्माण के लिए धन न मुहैया करना, अवैध आप्रवासियों को देश में आमंत्रण देना है।

    नहीं बनी सहमती

    इसके बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर कहा कि सरकार के शटडाउन के जिम्मेदार रिपब्लिकन होंगे। ख़बरों के मुताबिक सरकार के रवैये के कारण रिपब्लिकन मेक्सिको दीवार के लिए बातचीत को तैयार हो गए थे लेकिन शाम तक इस मसले का कोई हल नहीं निकला और सदन से सभी सांसदों ने वाकआउट कर दिया था। डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने कहा कि शनिवार को सरकार कोई काम नहीं करेगी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *