Sat. Jul 27th, 2024
    रुसी ध्वज

    अमेरिका, कनाडा और यूरोपीय संघ ने रूस पर क्रीमिया प्रायद्वीप पर आधिपत्य के कारण नए वित्तीय प्रतिबन्ध थोप दिए हैं। छह रुसी व्यक्तियों और आठ कंपनियों को अमेरिका और उसके सहयोगियों ने ब्लॉक कर दिया है, जो रूस  को कार्रवाई मटेरियल मुहैया करते थे।

    दा हिल के मुताबिक ट्रेज़री सेक्रेटरी स्टीवन मनुचिन ने कहा कि “अमेरिका और हमारे सहयोगी यूक्रेन के खिलाफ रूस का अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। कनाडा और ईयू की पहल के साथ रूस पर अर्थपूर्ण प्रतिबंध लगा दिए हैं। यह क्रेमलिन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कानूनों की उपेक्षा करने के प्रयास और यूक्रेन की सम्प्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को नज़रअंदाज़ करने के लिए हैं।”

    यह प्रतिबंधित इकाई अब अमेरिकी वित्तीय प्रणाली से भी प्रतिबंधित हो गए हैं साथ ही अमेरिकी स्थित सम्पति से भी वंचित हो चुके हैं। जर्मनी ने पिछली बार रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों का समर्थन किया था।

    प्रतिबन्ध तीन प्रकार के होते हैं। पहला, पश्चिमी वित्तीय बाज़ार में पंहुच से पाबन्दी और रूस की स्वामित्व वाली एंटरप्राइज जैसे बैंकिंग, ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में सुविधाएं प्रदान करने पर रोक होती है। दूसरा प्रतिबन्ध, उच्च तकनीकी तेल अन्वेषण और उपकरणों को रूस को निर्यात करने पर है। तीसरा, रूस को सैन्य और द्विउपयोग उत्पादों का निर्यात करने पर प्रतिबन्ध है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *